'अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाओ', ठाणे में कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा तो भड़के डिप्टी सीएम, Video वायरल

Thane Cab Driver Elderly Assault: ठाणे में सड़क पर थूकने का विरोध करने पर एक कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद सीएम और डिप्टी सीएम के आदेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज।
Eknath Shinde Action on Thane Cab Driver Elderly Assault Case
बुजुर्ग को पीटता कैब ड्राइवर, पुलिस से फोन पर बात करते उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Eknath Shinde Action on Thane Cab Driver Elderly Assault Case: ठाणे शहर के जुपिटर हॉस्पिटल के पास सड़क पर थूकने से मना करने पर एक ओला कार ड्राइवर द्वारा एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर देखने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भड़क गए। उन्होंने इस मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज करने का आदेश ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को दिया।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई। बताया गया कि कैडबरी जंक्शन क्षेत्र में जुपिटर हॉस्पिटल के पास एक बुजुर्ग दंपति टहल रहे थे। तभी ओला ड्राइवर ने सड़क पर थूक दिया। बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोपी को अपनी कार के बाहर सड़क पर थूकते देखा तो उसे ऐसा करने से मना किया। इस मामूली आपत्ति पर आरोपी भड़क गया और उसने बुज़ुर्ग के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

घटना के समय लोगों की भीड़ बनी रही तमाशबीन

आरोपी ड्राइवर ने गुस्से में बुजुर्ग को पकड़ा और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर कुछ लोग खड़े थे, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे। इस हमले में बुजुर्ग घायल हो गया। ड्राइवर ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारने के लिए अपने हाथ में पत्थर पकड़े हुआ था। एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर हमले का वीडियो बनाया। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम और डिप्टी सीएम भी एक्शन में आ गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैब चालक निशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान सरोश दस्तूर के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपनी पत्नी के साथ मॉल के पास थे, तभी उन्होंने ऑनलाइन कैब कंपनी से जुड़े एक चालक को सड़क पर थूकते हुए देखा।

वीडियो देख भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली से सीधे ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे से संपर्क किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे पुलिस आयुक्त को बुजुर्ग व्यक्ति को पीटने वाले ड्राइवर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम सीएम का एक वीडियाे सामने आया है जिसमें वे कहते दिख रहे है कि आरोपी पर अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगा दो। सड़क थुकने से रोकना कोई अपराध है क्या? वो बुजुर्ग को कितना बेरहमी से पीट रहा है।

शिवसैनिकों ने ओला चालक को पकड़ा

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना के दौनों गुटों के पदाधिकारी एक साथ आ आ गये। शिवसैनिकों ने बुजुर्ग पर हमला करने वाले ड्राइवर को ढूंढ लिया। शिवसैनिकों ने ड्राइवर को वर्तकनगर पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर का नाम निशांत शुक्ला बताया गया है, वह खोपट इलाके में रहता है। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे गंभीर अपराध बताया और पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com