अंबरनाथ में चल रहे अवैध जुआ अड्डे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

अंबरनाथ में अवैध जुआ अड्डों का जाल, पुलिस पर लगे संरक्षण देने के गंभीर आरोप, पैंथर सेना ने दी चेतावनी

Ambernath News: अंबरनाथ में अवैध मटका और जुआ अड्डों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पैंथर सेना ने इसे 'दिखावा' बताते हुए डॉ. आंबेडकर जयंती पर आमरण अनशन का ऐलान किया है।

आकाश मसने

Ambernath Illegal Matka Gambling: ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में अवैध मटका और जुआ अड्डों के बढ़ते कारोबार ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से चल रहे इन अवैध धंधों पर हाल ही में अंबरनाथ पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन अब यह कार्रवाई विवादों के घेरे में आ गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और 'अखिल भारतीय पैंथर सेना' ने पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह छापेमारी महज एक 'दिखावा' है।

स्कूलों के पास चल रहा है 'मौत का खेल'

अखिल भारतीय पैंथर सेना के शहर अध्यक्ष संजय प्रसाद के अनुसार, अंबरनाथ के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में जुआ माफिया सक्रिय हैं। पूर्वी क्षेत्र में कपिला बार और पश्चिमी क्षेत्र में स्टेशन परिसर सहित संजय नगर स्थित टीवीएम स्कूल के पास खुलेआम मटका स्टैंड चल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये अड्डे स्कूलों के ठीक बगल में स्थित हैं, जिससे छात्रों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा पीढ़ी तेजी से इस दलदल में फंस रही है।

'दिखावे की छापेमारी' पर उठे सवाल

संगठन के तेजस सरवडे ने आरोप लगाया कि अंबरनाथ पुलिस को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जब दबाव बढ़ा और पुलिस आयुक्त कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। हालांकि, सरवडे का दावा है कि बुधवार को जो कार्रवाई हुई, वह केवल कागजों तक सीमित थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कुछ ही घंटों में रिहा कर दिया गया और गुरुवार को वही जुआ अड्डे फिर से गुलजार नजर आए।

आंदोलन की चेतावनी

जुआ अड्डों के कारण कई मेहनतकश परिवार बर्बाद हो रहे हैं। आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के मामले बढ़ रहे हैं। पैंथर सेना ने प्रशासन को वीडियो सबूत भी सौंपे हैं। संगठन ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर इन अड्डों को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया, तो वे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित