20 ड्रोन से शहर की निगरानी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

20 ड्रोन से शहर की निगरानी, पुलिस उपायुक्त बोराटे की शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

Thane Polic: भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राज्य रिजर्व बल की टुकड़ियों के साथ 927 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

आंचल लोखंडे

Drones Monitoring: भिवंडी में गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। राज्य रिजर्व बल की टुकड़ियों के साथ 927 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उक्त जानकारी पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे ने दी है। उन्होंने बताया कि, भिवंडी पुलिस उपायुक्त क्षेत्र में 179 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल गणेशोत्सव त्योहार मना रहे हैं।

गणेशोत्सव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए, गणेशोत्सव मंडलों, शांति समिति के सदस्यों, पुलिस मित्रों, महिला सतर्कता समिति के सदस्यों, मोहल्ला समितियों को उपायुक्तलय के सभी पुलिस स्टेशनों में बैठकें आयोजित कर गणेशोत्सव - को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में - सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

सतर्क रहने के साथ उचित निर्देश दिए

भिवंडी - मनपा, टोरेंट पावर के साथ भी बैठकें कर - सतर्क रहने के साथ उचित निर्देश दिए गए हैं। गणेशोत्सव के दौरान, 3 पुलिस - उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्त 3, पुलिस निरीक्षक 17, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक/पुलिस उपनिरीक्षक 93, पुलिस अमलदार 590, महिला पुलिस अमलदार 162, होमगार्ड 65, राज्य रिजर्व बल की दो टुकड़ियां, आरसीपी मोबाइल जोन 2 स्ट्राइकिंग तैनात किए गए हैं।

भिवंडी में 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

गणपति विसर्जन जुलूस मार्ग पर शहर के प्रमुख स्थानों पर 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विसर्जन जुलूस पर 20 ड्रोन कैमरों से नज़र रखी जाएगी। प्रत्येक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के साथ समन्वय अधिकारी, पुलिस अमलदार, शांति समिति के सदस्य और पुलिस मित्रों को तैनात किया गया है।

पुलिस उपायुक्त भिवंडी शशिकांत बोराटे ने शहर के सभी धर्मों के नागरिकों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर में जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं, उनकी छानबीन पुलिस मुस्तैदी से कर रही है। अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस, मनपा, फायरब्रिगेड के कर्मचारी रहे मौजूद गणेश बप्पा की विदाई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ डेढ़ दिन के गणपति बप्पा की भक्तों ने नम आंखों से विदाई की। इस दौरान पुलिस, मनपा, फायरब्रिगेड सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार दिवा प्रभाग समिति के दातिवली तालाब पर 562 घरेलू गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए दिवा पुलिस चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल कोलेकर, राजेन्द्र तोरडमल, वसंत खतेले, पुलिस उप निरीक्षक सुभाष मोरे समेत पुलिस टीम मुस्तैद थी। इस दौरान दातिवली तालाब पर शाल फायर ब्रिगेड के स्वप्निल सरनोवत अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM