Pandharpur Murder Case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

पंढरपुर: सोशल मीडिया पर अत्याधिक एक्टिव रहने से पत्नी से नाराज़ था पती, लापता होने का नाटक रच की हत्या

Pandharpur Murder Case: पंढरपुर में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां सोशल मीडिया पर अधिक सक्रियता को लेकर आरोपी ने साजिश रचकर हत्या की और शव को ठिकाने लगाया।

आंचल लोखंडे

Pandharpur Crime News: पंढरपुर तालुका में हुए एक हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी अधिक सक्रिय रहती थी। लगभग एक महीने पहले हुई इस घटना की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी फोटोग्राफर पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने हत्या को छिपाने के लिए पूरी साजिश रची थी, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। उसने हत्या के बाद पत्नी के शव को बिना कपड़ों के फेंक दिया, जिससे यह लगे कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

हालांकि, बाद में महिला के एक दोस्त की मदद से उसकी पहचान हो गई और पुलिस इस मामले को सुलझाने में सफल रही। मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को पंढरपुर तालुका के गुरसले गांव के पास एक पुल के नजदीक एक अज्ञात महिला का शव मिला था। शव बिना कपड़ों के और सड़ी-गली हालत में था, जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।

महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

इसके बाद पुलिस ने जिले और आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी खंगालनी शुरू की। इसी दौरान पता चला कि पंढरपुर शहर पुलिस स्टेशन में एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज है। “मेरी 29 वर्षीय पत्नी ऐश्वर्या हरि सरवड़े 9 मार्च से लापता है,” यह शिकायत उसके पति हरि हीरालाल सरवड़े ने 12 मार्च को दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद एक विशेष टीम बनाकर जांच तेज की गई। जांच में सामने आया कि 9 मार्च को हरि सरवड़े ने अपनी पत्नी का मोबाइल एक घंटे के लिए बंद किया और फिर चालू कर उसके सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला कि वह वॉटर पार्क जा रही है।

शव को बोरे में भरकर गुरसले ले जाकर फेंका

इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी और शव को एक दिन तक घर में ही छिपाकर रखा। इस दौरान वह बच्चों को घर से बाहर ले जाता रहा, ताकि उन्हें घटना की जानकारी न हो। अगले दिन आरोपी ने शव को बोरे में भरकर गुरसले ले जाकर फेंक दिया। जब तक शव बरामद हुआ, वह पूरी तरह सड़ चुका था। हालांकि, महिला के एक सहकर्मी की मदद से उसके शरीर पर मौजूद गहनों और काले धागे के आधार पर उसकी पहचान ऐश्वर्या सरवड़े के रूप में हुई, जिससे पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफल रही।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस