Manohar Bhosale (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में भोंदू बाबा मनोहर भोसले पर शिकंजा, धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज

Manohar Bhosale Fraud: सोलापुर के कथित भोंदू बाबा मनोहर भोसले के खिलाफ करमाला पुलिस में धोखाधड़ी और जादू-टोना का दूसरा मामला दर्ज कर लाखों रुपये ठगी का आरोप लगाया है।

आंचल लोखंडे

Solapur Scam News: सोलापुर जिले के कथित भोंदू बाबा मनोहर भोसले की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ करमाला पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जादू-टोना से संबंधित एक और मामला दर्ज किया गया है, जिससे उनकी कानूनी परेशानियां और गहरा गई हैं।

पुणे का एक व्यक्ति अपने व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाने के लिए करमाला तालुका के घोटी स्थित मनोहर भोसले के आश्रम पहुंचा था। शुरुआत में उससे मिलने के लिए 5,000 रुपये लिए गए। इसके बाद उसकी समस्या सुनने के लिए 50,000 रुपये वसूले गए। समस्या सुनने के बाद उसे बताया गया कि समाधान और आशीर्वाद के लिए विशेष उपाय करना होगा, जिसकी लागत 1,51,000 रुपये बताई गई।

एक लाख 76 हजार रुपये देने के बाद भी नहीं हुआ कोई असर

पीड़ित व्यक्ति ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही, जिसके बाद 1,21,000 रुपये में उपाय करने की बात तय हुई। उपाय के तहत उसके हाथ में धागा बांधा गया और उसे पानी से भरा कोयले का एक बर्तन दिया गया। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कुल मिलाकर 1,76,000 रुपये खर्च करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है और उसने करमाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मनोहर भोसले और उसके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी और जादू-टोना के तहत मामला दर्ज किया है।

भोसले के खिलाफ दूसरा केस दर्ज

इससे पहले दर्ज 50,000 रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में माढ़ा कोर्ट ने मनोहर भोसले और उसके दो साथियों को 2 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। अब इस नए मामले के दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

मनोहर मामा भोसले कौन हैं?

  • वह इंदापुर तालुका के लसुर्न गांव का निवासी है।
  • D.Ed परीक्षा में असफल होने के बाद कुछ समय तक उसने बाजार में सूखे बोम्बिल बेचकर गुजारा किया।
  • एक दिन वह अचानक गायब हो गया और कुछ वर्षों बाद लौटकर उसने दावा किया कि उसे संत बालूमामा का आशीर्वाद प्राप्त है।
  • इसके बाद उसने करमाला तालुका के उंदरगांव क्षेत्र में अपना मठ स्थापित किया।
  • अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में लोग उसके पास आने लगे।
  • कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
  • यह भी चर्चा है कि कुछ राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता उससे सलाह लेते थे।
  • इससे पहले उस पर एक महिला के साथ गाली-गलौज का मामला दर्ज हो चुका है।
  • बारामती में कैंसर ठीक करने के नाम पर और दौंड में रीढ़ की बीमारी के इलाज के बहाने धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं।
  • वर्ष 2021 में तीन केस दर्ज होने के बावजूद उसने अपनी गतिविधियां जारी रखीं।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग