जयकुमार गोरे का विवादित बयान (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
सोलापुर

‘पति 100 नहीं देते, हम 1500 देते हैं’, लाडली योजना पर मंत्री गोरे का विवादित बयान, मचा सियासी बवाल

Jaykumar Gore Statement: लाडली बहन योजना पर मंत्री जयकुमार गोरे का विवादित बयान वायरल हो गया। महिलाओं से कहा, पति 100 नहीं देते, हम 1500 दे रहे हैं; चुनावी बयानबाजी पर छिड़ा हंगामा।

प्रिया जैस

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता जयकुमार गोरे ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं से आगामी नगर निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति वफादार रहने को कहा। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने शनिवार को सोलापुर जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया।

जयकुमार गोरे ने महिलाओं से अनुरोध किया कि जो भी उन्हें पैसे दे, उन्हें ले लें, लेकिन यह याद रखें कि योजना के तहत उनके बैंक खातों में प्रतिमाह 1,500 रुपये डाले जा रहे हैं। उन्होंने सभा में महिलाओं से कहा कि आपको अपने पतियों से 100 रुपये भी नहीं मिलते होंगे।

1500 मत भूलना

मुख्यमंत्री फडणवीस लाडली बहन योजना लेकर आए और आपको 1,500 रुपये दिए। अगर वह सत्ता में न रहे तो आपके खातों में पैसे आने बंद हो जाएंगे। महाराष्ट्र में 246 नगरपालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे और मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

1.07 करोड़ से अधिक मतदाता 6,859 नगरपालिका सदस्यों और 288 अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। गोरे ने कहा कि किसी से भी पैसा ले लो; इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उन्हें वोट मत देना। जब आप वोट डालो, तो फडणवीस की ओर से मिलने वाले 1,500 रुपये मत भूलना। वफादार रहना।

भाई भी राखी के पैसे देने से पहले उनकी पत्नी से पूछते : गोरे

गोरे ने कहा कि यहां तक कि भाई भी, जब अपनी बहनों को राखी के मौके पर पैसे देते हैं, तो अपनी पत्नियों से अनुमति लेते हैं। मंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति' में शामिल दलों का दावा है कि खजाने की चाबी उनके पास है, हालांकि अंतिम निर्णय भाजपा पर निर्भर करता है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब