Public Welfare Schemes (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

Solapur News: आम जनता की एक भी योजना बंद नहीं होगी, बार्शी में उपमुख्यमंत्री शिंदे की बड़ी घोषणा

Eknath Shinde: बार्शी की जनसभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि किसानों, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं किसी भी हाल में बंद नहीं होंगी और विकास कार्य तेज़ी से जारी रहेंगे।

आंचल लोखंडे

Barshi Development Works: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बार्शी में आयोजित एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं का है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की पृष्ठभूमि में बुधवार को हुई इस सभा में उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि विरोधियों की तमाम बाधाओं के बावजूद जनहित की एक भी योजना बंद नहीं होने दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने योजनाओं को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया और तरह-तरह के आरोप लगाए, लेकिन सरकार ने जनता से जो वादा किया है, उसे हर हाल में निभाया जाएगा। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’, ‘लेक लाडकी लखपती योजना’ और किसानों के लिए शुरू की गई विभिन्न सम्मान योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी।

100 प्रतिशत फीस माफी

एक भावुक प्रसंग साझा करते हुए शिंदे ने बताया कि फीस न भर पाने के कारण एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सरकार को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने कहा, “यदि कोई बेटी शिक्षा के लिए अपनी जान दे रही है, तो फिर सरकार का क्या औचित्य है?” इसी संवेदनशीलता के चलते कैबिनेट ने तत्काल निर्णय लेते हुए लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए 100 प्रतिशत फीस माफी लागू की।

विकास कार्यों के लिए घोषणाओं की बौछार

  • उपमुख्यमंत्री ने बार्शी और वैराग क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की
  • वैराग नगर पंचायत: सड़कें, नाली निर्माण, नई इमारतें और सीसीटीवी के लिए लगभग ₹34 करोड़
  • छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक: अश्वारूढ़ प्रतिमा के सौंदर्यीकरण हेतु ₹5 करोड़
  • सिंचाई: बार्शी लिफ्ट सिंचाई योजना और जलगांव मध्यम परियोजना के लिए त्वरित निधि
  • रोजगार: युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के उद्देश्य से एमआईडीसी की स्थापना का आश्वासन

“हम मालिक नहीं, सेवक हैं”

कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए शिंदे ने कहा कि वे स्वयं भी मूल रूप से एक कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “सरकार जनता की है और यह पैसा भी जनता का है, जिसे जनता के विकास के लिए ही खर्च किया जा रहा है।” अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता से विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए दिलीप सोपल के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न