पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

फर्जी शालार्थ आईडी मामले में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार छत्रपति संभाजीनगर से अरेस्ट

नागपुर के बहुचर्चित फर्जी स्कूल आईडी मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी है।

आकाश मसने

नागपुर: फर्जी स्कूल आईडी मामले में बुधवार को पूर्व विभागीय शिक्षा मंडल अध्यक्ष अनिल पारधी को गिरफ्तार करने के बाद साइबर पुलिस ने गुरुवार को प्रभारी उपसंचालक चिंतामन वंजारी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लास नरड को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

फर्जी शालार्थ आईडी मामले में अब तक कुल 4 उपसंचालकों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सेवानिवृत्त उपसंचालक सतीश मेंढे के सिर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वह अभी फरार है।

फर्जी शालार्थ आईडी मामले में 2019 से 2025 तक बनाई गई शालार्थ आईडी की जांच की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकारी माधुरी सावरकर के नेतृत्व में एक समिति नियुक्त की गई है। इस समिति में चिंतामन वंजारी को शामिल किया गया था।

समिति की रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बीच उल्हास नरड को गड़चिरोली से गिरफ्तार किया गया था। लगातार कार्रवाई करते हुए इस मामले में गुरुवार को चिंतामन वंजारी को भी गिरफ्तार किया गया।

कुल 622 फर्जी आईडी जारी

साइबर पुलिस ने शालार्थ आईडी की जांच कर पता लगाया कि किसके कार्यकाल में कितनी फर्जी आईडी जारी की गईं। बताया गया है कि लगभग 622 फर्जी आईडी जारी की गई हैं। इनमें से 150 आईडी पूर्व उपसंचालक वैशाली जामदार और 150 आईडी सेवानिवृत्त उपसंचालक सतीश मेंढे द्वारा बनाई गई थीं। अरेस्ट वारंट जारी कर शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर से वैशाली जामदार को गिरफ्तार कर लिया गया। सराफा और हवाला कारोबारी पर ED की छापेमारी, नागपुर से रायपुर तक मचा हड़कंप

वंजारी को 29 तक पुलिस हिरासत में भेजा

साइबर पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रभारी उपसंचालक चिंतामन वंजारी ने बड़ी संख्या में फर्जी शालार्थ आईडी बनाई थीं। इस मामले में गुरुवार को वंजारी को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को वंजारी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल