- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Ed Raids On Bullion And Hawala Traders
सराफा और हवाला कारोबारी पर ED की छापेमारी, नागपुर से रायपुर तक मचा हड़कंप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नागपुर के सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले और हवाला कारोबार से जुड़े शैलेश लखोटिया के ठिकानों पर छापेमारी की। लखोटिया हवाला कारोबार के लिए जाने जाते हैं।
- Written By: आकाश मसने

सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले के सागर ज्वेलर्स पर ईडी का छापा (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नागपुर के सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले और हवाला कारोबार से जुड़े शैलेश लखोटिया के ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह-सुबह छापेमारी की। इतवारी, एम्प्रेस सिटी, बगड़गंज और चिखली परिसर में हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। कावले पर इससे पहले भी डीआरआई ने कार्रवाई की थी और उसके पास से बड़े पैमाने पर सोना बरामद हुआ था। लखोटिया हवाला कारोबार के लिए जाने जाते हैं और उनका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। संभवत: इसी को ध्यान में रखकर ईडी ने कार्रवाई की और छानबीन कर रही है।
सूत्रों के अनुसार रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ नागपुर कार्यालय के अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हैं। छापेमारी की कार्रवाई कावले के इतवारी स्थित सागर ज्वेलर्स और बैद्यनाथ चौक स्थित आवास पर भी हुई है। वहीं लखोटिया के भी आवास और कार्यालय इसमें शामिल हैं।सुबह से जारी कार्रवाई देर रात तक जारी थी। दोनों को पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी अपने साथ ले गए हैं, जबकि अन्य अधिकारी दस्तावेजों की छानबीन में जुटे हुए हैं।
18 करोड़ का मिला था सोना
कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन से लाया जा रहा लगभग 18 करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया था। जिन्हें पकड़ा गया था उन्होंने कावले का माल होने का बताया था। डीआरआई की इस कार्रवाई के बाद कावले को कई महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
जानकारों की मानें तो कावले थोक सोना-चांदी का कारोबारी है। विदर्भ सहित मध्य भारत के कई ज्वेलर्स को वह माल की आपूर्ति करता है। इसी चेन को खंगालने का काम अब ईडी ने हाथ में लिया है। डीआरआई के बाद ईडी के भी आने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी गर्म हैं। थोक और चिल्लर सराफा कारोबार के बीच कावले काफी लोकप्रिय है। उस पर माल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है।
हॉर्स राइडिंग अकादमी में घोड़ी के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध
हवाला से जुड़े हैं तार
हवाला कारोबारी शैलेश लखोटिया के घर और कार्यालय में भी ईडी का छापा पड़ा। वर्धमाननगर स्थित आवास और दफ्तर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। लखोटिया पर हवाला लेन-देन के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा कारोबार में संलिप्त होने की भी आशंका है। बड़े कारोबारी लखोटिया के जरिए ही हवाला करते हैं। बाजार में सभी उससे परिचित भी हैं। उल्लेखनीय है कि लखोटिया के 2 भाइयों की वर्ष 2007-08 में डकैती के दौरान हत्या कर दी गई थी।
Nagpur ed raids on bullion and hawala traders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














