रायगढ़ भूकंप  सोर्स- सोशल मीडिया
रायगड

Raigad Earthquake: रायगढ़ में फिर आया भूकंप, नानोशी गांव के पास 2.6 मैग्नीट्यूड का झटका

Raigad Earthquake News: महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित पनवेल तहसील के नानोशी में 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार नुकसान नहीं, प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा।

रूपम सिंह

Raigad Earthquake Panvel Nanoshi: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक बार फिर भूकंप का हल्का झटका दर्ज किया गया है। पनवेल तहसील के नानोशी गांव के आसपास 2.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज हुआ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रायगढ़ जिले में था और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर रही। कम तीव्रता के कारण फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने इलाके का किया निरीक्षण

भूकंप की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नानोशी गांव और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन के मुताबिक, जांच के दौरान किसी तरह की जनहानि, आर्थिक नुकसान या इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने नहीं आई है।

नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

रायगढ़ में पहले भी दर्ज हुए झटके

रायगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से कम तीव्रता वाले भूकंप दर्ज होते रहे हैं। 23 दिसंबर 2025 को रायगढ़ और आसपास के खाड़ी क्षेत्र में 2.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था।

इसके बाद 15 फरवरी 2026 को उरण-चिरनेर मार्ग पर कोप्रोली के पास 2.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। वहीं, 22 मई 2026 को अलिबाग के उत्तर में करीब 7.4 किलोमीटर दूर 2.7 मैग्नीट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया था।

कम तीव्रता के झटकों पर भी निगरानी

रायगढ़ क्षेत्र में लगातार कम तीव्रता के भूकंपीय झटके दर्ज होने के कारण स्थानीय स्तर पर इन घटनाओं पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, मौजूदा भूकंप की तीव्रता कम होने और किसी नुकसान की सूचना नहीं मिलने से फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सूचना का पालन करने की अपील की है।

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब