युगेंद्र पवार  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

अजित पवार को सौंपी जानी थी NCP की कमान, युगेंद्र पवार का बड़ा खुलासा, विलय की बातचीत रुकी होने का दावा

Maharashtra Politics News: NCP नेता युगेंद्र पवार ने खुलासा किया कि अजीत पवार के समय दोनों गुटों के विलय और कमान दादा को सौंपने की योजना थी, लेकिन अब यह बातचीत पूरी तरह रुकी हुई है।

रूपम सिंह

Yugendra Pawar Ajit Pawar NCP Merger Statement Baramati: एनसीपी शरदचंद्र पवार गुट के युवा नेता युगेंद्र पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर अहम दावा किया है। उनके मुताबिक, जब दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार सक्रिय थे,

उस समय दोनों गुटों को एक साथ लाने और पार्टी का नेतृत्व अजित पवार को सौंपने को लेकर बातचीत चल रही थी। यह जानकारी युगेंद्र पवार ने बारामती में कही है।

अजित पवार को नेतृत्व सौंपने की थी योजना

युगेंद्र पवार ने कहा कि उस समय दोनों गुटों के एक साथ आने को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही थी। उनकी ओर से किए गए दावे के अनुसार, एनसीपी को फिर से एकजुट पार्टी बनाने और पूरी लीडरशिप अजित पवार को सौंपने की योजना थी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय की राजनीतिक स्थिति और वर्तमान परिस्थितियों में काफी अंतर है।

अब विलय पर बातचीत रुकी हुई

फिलहाल दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत रुकी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि वरिष्ठ नेतृत्व के स्तर पर इस मुद्दे पर कोई बातचीत चल रही है या नहीं। उन्होंने खुद को विलय जैसे बड़े राजनीतिक फैसले पर टिप्पणी करने के लिए पार्टी का छोटा कार्यकर्ता बताया।

बारामती में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयान

युगेंद्र पवार ने यह बयान बारामती में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। उनका बयान ऐसे समय सामने आया है, जब एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित एकीकरण को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा होती रही है। सितंबर में रोहित पवार ने भी एनसीपी के संभावित विलय को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी शर्तों का उल्लेख किया था।

सोमेश्वर चीनी मिल चुनाव को लेकर भी सक्रिय

युगेंद्र पवार बारामती क्षेत्र में सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल चुनाव को लेकर भी सक्रिय हैं। हाल में उन्होंने शरद पवार गुट की ओर से पैनल तैयार करने की घोषणा की थी। इस चुनाव में पवार परिवार के अलग-अलग राजनीतिक गुटों से जुड़े नेताओं की सक्रियता के कारण मुकाबले पर भी नजर बनी हुई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें