बारामती में बड़ी जीत की ओर बढ़ते ही सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश वायरल (डिजाइन फोटो) 
पुणे

'यह अंत नहीं, शुरुआत है...', बारामती में बड़ी जीत की ओर बढ़ते ही सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश वायरल

Sunetra Pawar Baramati Bypoll Result: बारामती उपचुनाव 2026 में सुनेत्रा पवार 78,528 वोटों से आगे। भावुक पोस्ट में जीत को अजित दादा को समर्पित किया और जश्न न मनाने की अपील की।

अनिल सिंह

Sunetra Pawar Baramati Bypoll: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह से जारी मतगणना में महायुति और एनसीपी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने विरोधियों पर अजेय बढ़त बना ली है। नौवें चरण की गिनती पूरी होने तक वे 78,528 मतों से आगे चल रही हैं। इस बड़ी सफलता के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अत्यंत भावुक पोस्ट साझा कर बारामती की जनता का आभार व्यक्त किया है।

सुनेत्रा पवार ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह क्षण उनके और सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत भावुक है क्योंकि इसमें अजित दादा की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यह जीत अहंकार के लिए नहीं, बल्कि दादा के सपनों की बारामती को साकार करने के लिए है।

कार्यकर्ताओं से संयम की अपील

अपनी संभावित जीत को देखते हुए सुनेत्रा पवार ने राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का विजय जुलूस न निकालें और न ही सार्वजनिक रूप से गुलाल उड़ाकर जश्न मनाएं। उन्होंने कहा, "आइए हम संयम बनाए रखें और दादा के विचारों के अनुरूप आचरण करें"।

अजित पवार के रिकॉर्ड पर नजर

बारामती में जीत के अंतर का रिकॉर्ड अभी भी दिवंगत अजित पवार के नाम है, जिन्होंने 2019 में 1.65 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन एग्जिट पोल और वर्तमान रुझानों के अनुसार वे 2 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं।

नई बारामती का संकल्प

सुनेत्रा पवार ने अपने संदेश का समापन एक शक्तिशाली वाक्य के साथ किया, "यह अंत नहीं है, यह तो केवल शुरुआत है। निर्धाराची, संघर्षाची आणि नव्या बारामतीची!"। उन्होंने बारामती के मतदाताओं को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और वादा किया कि वे अजित दादा के अधूरे सपनों और विकास कार्यों को आगे ले जाने के लिए पूरी शक्ति से प्रयास करेंगी।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला