स्टार्टअप इंडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI जनरेटेड इमेज) 
पुणे

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र देश में नंबर-1, पुणे बना इनोवेशन हब

Startup India Maharashtra: स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर 33,872 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर। पुणे, मुंबई और नागपुर बने प्रमुख हब।

रूपम सिंह

Startup India 10 Years Achievement Maharashtra Ranks First: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 जनवरी 2016 को शुरू किए गए 'स्टार्टअप इंडिया' अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के साथ ही देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। जनवरी 2026 के अंत तक देश में 2.12 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कार्यरत हैं।

राज्यवार आंकड़ों में 33,872 स्टार्टअप्स के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, हेल्थटेक, एडटेक, कृषि, विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में महाराष्ट्र के स्टार्टअप उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात का स्थान है। आंकड़े बताते हैं कि देश में उद्यमिता का विस्तार तेजी से हो रहा है।

मुंबई, पुणे और नागपुर बने प्रमुख केंद्र

राज्य में मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और ठाणे स्टार्टअप के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। विशेष रूप से पुणे में सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, कृत्रिम बुद्धिमता, सॉफ्टवेयर, डीप-टेक, एडटेक और बायोटेक क्षेत्र में तेजी से नए स्टार्टअप विकसित हो रहे हैं, उच्च शिक्षण  संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों, निवेशकों की उपलब्धता और उद्योग अनुकूल माहौल ने राज्य की  स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत किया है।

नए उद्यमियों को मिल रहा प्रोत्साहन

2 'स्टार्टअप इंडिया' के तहत नए उद्यमियों को पंजीकरण प्रक्रिया में सरलता, कर रियायत, वित्तीय सहायता, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) में सहयोग, इन्क्यूबेशन सुविधाएं और व्यवसाय विस्तार के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इससे नवाचार को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी गति मिल रही है।

निवेश बढ़ने की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमता, सेमीकंडक्टर, हरित प्रौद्योगिकी, ड्रोन, इलेक्ट्रक वाहन और हेल्थटेक क्षेत्रों में महाराष्ट्र में स्टार्टअप्स की संख्या और निवेश दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मजबूत नीतियों, बेहतर आधारभूत संरचना और कुशल मानव संसाधन के बल पर महाराष्ट्र ने स्टार्टअप क्षेत्र में अपना अग्रणी स्थान बनाए रखा है।

पुणे बन रहा स्टार्टअप का पावरहाउस

पुणे तेजी से देश के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। आईटी, ऑटोमोबाइल, एआई, बायोटेक, एडटेक, फिनटेक और डीप-टेक क्षेत्र में सैकड़ों स्टार्टअप यहां संचालित हो रहे हैं। आईटी पार्क, अनुसंधान संस्थान, इंजीनियरिंग कॉलेज, इन्क्यूबेशन सेंटर और निवेशकों के मजबूत नेटवर्क के कारण पुणे नवउद्यमियों के लिए पसंदीदा केंद्र बनता जा रहा है। रोजगार सृजन और नवाचार में भी शहर की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM