पुणे वॉटर क्राइसिस टैंकर सप्लाई (सौ. फाइल फोटो ) 
पुणे

Pune: शिरूर तहसील में दिनदहाड़े चोरी, पीछा कर ग्रामीणों ने चोरों को पुलिस को सौंपा

Pune Crime News: शिक्रापुर के शिरसगांव काटा में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शिरूर तहसील के शिरसगांव काटा इलाके में ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम कर दी गई। दो युवक एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना हो रही है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीलेश उर्फ संतोष मरदान भोसले (25) और सतीश उर्फ मुन्ना लायलन भोसले (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बीड जिले की आष्टी तहसील के निवासी बताए गए हैं। यह घटना दोपहर के समय हुई, जब स्थानीय निवासी गोरख येले ने देखा कि उनके चचेरे भाई संदीप येले के घर का ताला दो युवक तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

मोटरसाइकिल से भागने का किया प्रयास

गोरख येले ने जब इसका विरोध किया और चोरों को टोका, तो दोनों आरोपी घबरा गए और उन पर चाकू फेंककर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से न्हावरा की दिशा में भागने लगे। गोरख येले ने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए। शोर सुनते ही विवाद मुक्त ग्राम समिति के अध्यक्ष सागर गराडे, आबा चोरमले, रावसाहेब येले सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने एकजुट होकर साहस दिखाया और मोटरसाइकिल से भाग रहे आरोपियों का पीछा किया। कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने दोनों चोरों को घेरकर दबोच लिया।

शिरूर पुलिस को दी जानकारी

आरोपियों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत शिरूर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। गोरख रघुनाथ येले की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले इलाके में किसी अन्य वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

दिनदहाड़े हुई इस घटना और ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर सभी एकजुट न होते, तो बड़ी चोरी या गंभीर घटना हो सकती थी। ग्रामीणों की इस सजगता से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और इलाके में सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील