सुनेत्रा पवार और शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर शरद पवार का आया बयान, NCP विलय पर अजित का जिक्र कर कही बड़ी बात

Sharad Pawar on NCP Merger: शरद पवार का बड़ा खुलासा। अजित पवार के साथ चल रही थी विलय की बात, निधन के बाद रुकी प्रक्रिया। सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर भी तोड़ी चुप्पी।

प्रिया जैस

Sharad Pawar Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संभावित विलय को लेकर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के एक साथ आने को लेकर चर्चा अजित पवार के साथ चल रही थी, लेकिन उनके निधन के बाद यह प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है।

शरद पवार ने साथ ही सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM पद की शपथ को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के निर्णय के बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह उनकी पार्टी का निर्णय होगा।”

पार्टी विलय पर क्या बोले शरद पवार?

शरद पवार ने बताया कि पिछले चार महीनों से एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा, “चर्चा सकारात्मक दिशा में बढ़ रही थी और 12 तारीख को सार्वजनिक घोषणा की भी संभावना थी, लेकिन अब वह चर्चा ठहर गई है।”

अजित पवार को लेकर भावुक टिप्पणी

शरद पवार ने अजित पवार को कुशल, प्रतिबद्ध और जनहितकारी नेता बताते हुए कहा, “अजित पवार जनता की समस्याओं को गहराई से समझते थे और न्याय सुनिश्चित करने की कोशिश करते थे। बारामती की जनता हमेशा उनके साथ खड़ी रही। अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्होंने कभी कमी नहीं छोड़ी।”

उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार के निधन से सभी को गहरा आघात पहुंचा है, लेकिन यह समय मजबूती से आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि अब हमें जनता के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा और उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम करना होगा, जिनके साथ उन्होंने सेवा की है। मुझे विश्वास है कि पवार परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी।

सुनेत्रा पवार पर स्थिति

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण को लेकर शरद पवार ने साफ कहा कि, “अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा हमारे साथ थीं, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर हमारी कोई बातचीत नहीं हुई।”

इस बयान के बाद साफ है कि दोनों NCP के विलय पर फिलहाल विराम है और सुनेत्रा पवार के राजनीतिक कदम को लेकर अंतिम निर्णय उनकी पार्टी के स्तर पर ही लिया गया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत