शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

महाराष्ट्र: शरद पवार ने बारिश से प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय सहायता को 'अपर्याप्त' बताया

Maharashtra News: शरद पवार ने कहा कि मराठवाड़ा में बारिश से प्रभावित किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित वित्तीय सहायता अपर्याप्त है। सरकार से असंतुष्ट हैं किसान।

अर्पित शुक्ला

Pune News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि मराठवाड़ा में हाल में भारी बारिश से प्रभावित हुए किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित वित्तीय सहायता अपर्याप्त है और इससे किसानों को उनके नुकसान से उबरने में मदद नहीं मिलेगी।

पवार ने बारामती में संवाददाताओं से कहा, “आपदाएं आती हैं लेकिन प्रभावित किसानों की मदद करना सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है। हाल में राज्य सरकार ने कुछ अल्प सहायता घोषित की लेकिन बारिश से हुए नुकसान की गंभीरता को देखते हुए किसानों को लगता है कि यह उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। नतीजतन, वे सरकार से असंतुष्ट हैं।”

पवार ने कहा कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते लेकिन उनका मानना है कि सभी को प्रभावित किसानों की मदद के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने 'वसुबारस' का जिक्र करते हुए कहा, “लेकिन सरकार पर्याप्त सहायता नहीं दे रही इसलिए हमारी संस्था ने आज के दिन उत्सव न मनाने का निर्णय लिया।”

वसुबारस दीवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन लोग गाय एवं बछड़ों की पूजा करते हैं। सितंबर में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने केंद्रीय महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों को गंभीर रूप से प्रभावित किया। राज्य सरकार ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 31,628 करोड़ रुपये का मुआवजा पिछले सप्ताह घोषित किया।

पवार ने बिहार चुनाव की मतदाता सूची में अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए ने कहा कि उनके गठबंधन के साझेदार पूर्वी राज्य में असंतुष्ट हैं क्योंकि “सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “मतदाता सूची में कुछ समस्याएं हैं और विपक्ष ने अपनी चिंताओं को निर्वाचन आयोग तक पहुंचाया है।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें