पुणे में पति ने की पत्नी की हत्या सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

बेडरूम में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, बेटा चीखा तो उस पर भी चाकू से किया वार, पुणे में खौफनाक वारदात

Pune Crime News: पुणे के राजगुरुनगर में बहन से बात न करने के मामूली विवाद पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात छिपाने के लिए उसने बेटे की भी जान लेने की कोशिश की।

आकाश मसने

Husband killed Wife In Pune: पुणे जिले के राजगुरुनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मामूली पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। राजगुरुनगर के वाडा रोड स्थित संगम गार्डन इमारत में एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना का राज खुलने के डर से आरोपी ने अपने 17 वर्षीय बेटे का भी गला घोंटने का प्रयास किया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बहन से बात नहीं करने के कारण हुआ झगड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजगुरुनगर के वाडा रोड स्थित संगम गार्डन इमारत में हुई। आरोपी महेंद्र शिवाजी दौंडकर का अपनी पत्नी दीपा दौंडकर से विवाद हुआ था। झगड़े की वजह यह बताई जा रही है कि पत्नी दीपा आरोपी की बहन से बातचीत नहीं करती थी।

इसी मामूली सी बात पर महेंद्र इतना भड़क गया कि उसने आपा खो दिया। गुस्से में आकर आरोपी बेडरूम में गया और उसने अपनी पत्नी दीपा का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मां की लाश देख चीखा बेटा तो पिता ने उठाया चाकू

मां काफी देर तक नहीं उठी तो उनका 17 वर्षीय बेटा अथर्व उन्हें देखने बेडरूम में गया। वहां उसने मां को मृत अवस्था में देखा। घटना का खुलासा होने के डर से आरोपी पिता ने बेटे को भी कथित तौर पर ओढ़नी से गला घोंटकर मारने की कोशिश की।

अथर्व ने किसी तरह खुद को बचाया और जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसे चाकू से मार डालेगा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अथर्व के दाहिने हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट लगी।

बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना के बाद घायल अथर्व दौंडकर की शिकायत पर पुणे जिले की खेड पुलिस ने महेंद्र दौंडकर के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। मामूली पारिवारिक विवाद से शुरू हुई इस वारदात में पत्नी की हत्या और बेटे की जान लेने की कोशिश से पूरे राजगुरुनगर इलाके में दहशत का माहौल है।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता