वाघोली की PHN टेक्नोलॉजी कंपनी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

धुएं के गुबार के बाद उठीं खौफनाक लपटें; पुणे के वाघोली IT कंपनी PHN टेक्नोलॉजी में भीषण आग;करोड़ों का नुकसान

Pune Factory Fire News:पुणे के वाघोली में PHN टेक्नोलॉजी कंपनी में बुधवार रात भीषण आग लगी। चार दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मनीषा बोंदरे

Pune Wagholi PHN Technology Fire: पुणे के वाघोली स्थित पीएचएन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. कंपनी में बुधवार रात भीषण आग लग गई। धुआं और लपटें दिखाई देने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

पीएमआरडीए और मनपा की दमकल टीमों ने चार वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंपनी को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है।

वाघोली की कंपनी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

पुणे वाघोली के गट नंबर 497/498 स्थित पीएचएन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. कंपनी में बुधवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी से पहले धुआं और फिर आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही वाघोली अग्निशमन केंद्र की दमकल गाड़ियां कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गईं। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया।

चार दमकल वाहनों से आग पर काबू

पुणे के वाघोली स्थित बुधवार रात करीब 9.30 बजे कंपनी से धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगी थीं। वाघोली केंद्र के साथ पुणे मनपा के खराड़ी केंद्र और पीएमआरडीए के नांदेड सिटी केंद्र से भी दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए।

आग की स्थिति को देखते हुए कुल चार दमकल वाहनों की मदद से कई दिशाओं से पानी की बौछार की गई। दमकल जवानों ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

दोबारा आग भड़कने से रोकने के लिए कूलिंग

आग बुझाने के बाद दमकल टीम ने कूलिंग ऑपरेशन चलाया, ताकि अंदर मौजूद गर्म सामग्री से दोबारा आग न भड़के। अग्निशमन विभाग की टीम ने कंपनी के विभिन्न हिस्सों की जांच भी की।

राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

आग का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के अनुसार पंचनामा और विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंपनी को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। नुकसान का वास्तविक आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें

Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें