ठाणे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक की हत्या, सिर पर सीमेंट की ईंट से वार करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thane Crime News: ठाणे के पोखरण रोड पर देर रात हंगामा कर रहे बदमाश को हिरासत में लेने के दौरान पीएसआई किसन भोईर के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
Murder of Police Sub-Inspector on duty in Thane: Miscreant who struck him on the head with a cement brick arrested
पुलिस अधिकारी, राजू प्रेमकुमार वाल्मीकि गिरफ्तासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Thane Cop Killed On Duty Pokhran Road: ठाणे के पोखरण रोड इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई।

चितलसर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) किसन भोईर पर एक आरोपी ने सीमेंट की ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद भोईर की मौके पर ही मौत हो गई।

गश्त के दौरान हंगामा कर रहे थे कुछ लोग

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात चितलसर शहर पुलिस स्टेशन की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई के दौरान अचानक उसने PSI किसन भोईर के सिर पर सीमेंट की ईंट से जोरदार वार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

Murder of Police Sub-Inspector on duty in Thane: Miscreant who struck him on the head with a cement brick arrested
MSRTC की रियायती यात्रा के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, 1 अक्टूबर से लागू होगी व्यवस्था, डिपो में पंजीकरण शुरू

गंभीर चोट के कारण मौके पर मौत

हमले में PSI किसन भोईर के सिर में गंभीर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी शोक की स्थिति बन गई।

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

हमले के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजू प्रेमकुमार वाल्मीकि (30) के रूप में बताई गई है।

Murder of Police Sub-Inspector on duty in Thane: Miscreant who struck him on the head with a cement brick arrested
मुंबई में CISF जवान बनकर साइबर ठगी, BARC के रिटायर्ड अधिकारी से 1.70 लाख रुपये ठगे

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

घटना के संबंध में पुलिस ने शुक्रवार तड़के आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। ठाणे पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com