पुणे ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Maharashtra News: पुणे की सड़कों पर कानून का डर कम, ट्रैफिक उल्लंघन में रिकॉर्ड उछाल

Pune News: पुणे में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार 2025 में करीब 19.87 लाख उल्लंघन दर्ज हुए, जो 2024 की तुलना में 8 लाख से अधिक हैं।

अपूर्वा नायक

Traffic Rules Violation In Pune: पुणे शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब आम होता जा रहा है। पुणे पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने शहरवासियों की अनुशासनहीनता की गंभीर तस्वीर पेश की है।

वर्ष 2025 में पुणे पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 19 लाख 87 हजार 259 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2024 में यह संख्या 11 लाख 86 हजार 84 थी।

महज एक साल के भीतर उल्लंघन के मामलों में 8 लाख से अधिक की बढ़ोतरी ने प्रशासन और नागरिकों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामलों की बढ़ती संख्या और लापरवाही मुख्य कारण

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक लापरवाही 'नो एंट्री' और 'वन वे' नियमों को तोड़ने में देखी गई, जहां 5,01,667 कार्रवाई की गई। वहीं, सिग्नल जप करने के 1,71,202 मामले सामने आए फुटपाथ पर वाहन चलाना (9.694 मामले) जैसी जानलेवा गलतियों में भी वृद्धि हुई है। पुलिस ने नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने वाले 6.281 लोगों पर भी नकेल कसी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों की बढ़ती संख्या और जल्दबाजी में नियमों को ताक पर रखने की प्रवृत्ति इस उछाल का मुख्य कारण है। इसमें टिंटेडग्लास के 18 हजार 764, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के 5 हजार 889, फुटपाथ पर वाहन चलाने के 9 हजार 694 तथा फुटपाथ पर वाहन पार्किंग के 2 हजार 54 मामले दर्ज हुए है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें