पुणे आरटीओ (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune RTO का बड़ा फैसला, ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए बढ़ाया अपॉइंटमेंट कोटा

Maharashtra News: पुणे RTO ने ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट की समस्या को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। 22 जनवरी से IDTR और फुलेनगर में टेस्ट कोटा बढ़ाया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune RTO News In Hindi: पक्का ड्राइविंग लाइसेंस (परमानेंट लाइसेंस) के लिए समय पर अपॉइंटमेंट न मिलने से नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुणे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) ने अहम निर्णय लिया है। प्रशासन ने 22 जनवरी से लाइसेंस टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट कोटे में बढ़ोतरी कर दी है।

RTO प्रशासन के अनुसार, आईडीटीआर कासारवाड़ी और आलंदी रोड स्थित फुलेनगर कार्यालय में लाइसेंस टेस्ट के स्लॉट बढ़ाए गए हैं। अब आवेदक सुबह 6 बजे से दोपहर 4 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

श्रेणी के अनुसार टेस्ट सेंटर तय

RTO ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोपहिया वाहन श्रेणी का ड्राइविंग टेस्ट आलंदी रोड स्थित फुलेनगर कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। वहीं, दोपहिया के अलावा अन्य सभी श्रेणियों जैसे चार पहिया वाहन का टेस्ट आईडीटीआर, कासारवाड़ी परिसर में लिया जाएगा।

लर्निंग लाइसेंस खत्म होने वालों के लिए विशेष सुविधा

RTO ने उन आवेदकों को विशेष राहत दी है, जिनका लर्निंग लाइसेंस अगले 7 दिनों में समाप्त होने वाला है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए 99 अतिरिक्त अपॉइंटमेंट स्लॉट शुरू किए गए हैं, ताकि उन्हें दोबारा लर्निंग लाइसेंस बनवाने की परेशानी न झेलनी पड़े।

7 दिन पहले बुक कर सकेंगे स्लॉट

RTO अधिकारियों ने जानकारी दी कि लर्निंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने से 7 दिन पहले ही इस विशेष कोटे के तहत अग्रिम अपॉइंटमेंट बुक की जा सकती है। प्रशासन ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे बढ़े हुए कोटे का लाभ उठाएं और समय रहते अपना ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित करें।

नागरिकों को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले से पुणे और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अपॉइंटमेंट की कमी के कारण पक्का लाइसेंस बनने में देरी हो रही थी, जिसे अब काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें