कॉन्सेप्ट इमेज 
पुणे

Pune: राजगुरुनगर में फैली सनसनी, सहपाठी ने क्लास के दौरान छात्र को मार डाला

Crime News: पुणे के राजगुरुनगर में निजी कोचिंग क्लास के दौरान 10वीं के छात्र पुष्कर शिंगाडे की सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्लास में मौजूद शिक्षक घबरा गए थे। आरोपी ने सरेंडर किया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे शहर के राजगुरुनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई एक सनसनीखेज घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक, छात्र की निजी कोचिंग क्लास में पढ़ाई के दौरान ही उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से अभिभावकों में भय का माहौल है।

मृतक छात्र का नाम पुष्कर शिंगाडे बताया गया है, जो राजगुरुनगर स्थित निजी कोचिंग क्लास में पढ़ता था। जब क्लास शुरू हो रही थी, तभी उसी बैच में बैठे उसके दोस्त प्रयाग मांजरे ने अचानक पुष्कर पर चाकू से हमला कर दिया। गले और पेट पर गंभीर वार किए जाने से पुष्कर खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से क्लास में मौजूद शिक्षक और अन्य छात्र घबरा गए।

हुआ था मामूली विवाद

पुष्कर और आरोपी प्रयाग के बीच 2 दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। करीब 3 माह पहले भी दोनों में झगड़ा होने की जानकारी सामने आई है, कोचिंग क्लास प्रबंधन ने इस पूर्व विवाद के बारे में अभिभावकों को कोई सूचना नहीं दी थी और न ही कोई एहतियात बरती गई।

दोनों छात्रों को दोबारा एक ही कक्षा में और एक ही बेंच पर बैठाया गया, परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोचिंग क्लास की इसी लापरवाही के कारण यह घटना पटी, मृतक पुष्कर के पिता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उन्हें समय पर जानकारी दी गई होती, तो आज उनका बेटा जीवित होता, डीवाईएसपी अमोल मांडवे ने बताया कि जांच की जा रही है। हमला करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुष्कर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें