प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में खुलेंगी 8 नई CBSE स्कूलें, 17 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का लाभ

Pune Municipal Corporation: पुणे मनपा के 8 नए स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने के लिए राज्य सरकार ने एनओसी जारी किया। इससे करीब 17,000 विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे मनपा की 8 नई स्कूलों को CBSE की मंजूरी।

  • करीब 17 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा राष्ट्रीय पाठ्यक्रम।

  • शहर के 8 प्रभागों में खुलेंगे नए विद्यालय।

  • गणित और विज्ञान की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा।

Pune Municipal Corporation: पुणे शहर के महानगरपालिका (मनपा) स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने पुणे मनपा की 8 नई स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम के अनुसार शुरू करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी कर दिया है।

इस फैसले से शहर के करीब 17 हजार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे मनपा स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

17 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

अब तक मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर के पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा मिल रही थी। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते समय उन्हें कई बार पाठ्यक्रम से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। CBSE पाठ्यक्रम लागू होने से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली को समझने और उसके अनुरूप तैयारी करने में मदद मिलेगी।

नई व्यवस्था के तहत गणित, विज्ञान और अन्य प्रमुख विषयों की पढ़ाई को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करने का अवसर मिलेगा।

शहर के आठ प्रभागों में शुरू होंगी CBSE स्कूलें

महाराष्ट्र सरकार से एनओसी मिलने के बाद पुणे मनपा की ओर से आठ विद्यालयों में CBSE पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। इन स्कूलों को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित करने की योजना है।

इन क्षेत्रों में शुरू होंगे नए विद्यालय

  • ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्कूल: कर्वेनगर-वारजे-कर्वेनगर प्रभाग।

  • स्कूल क्रमांक 62 बी: वानवड़ी प्रभाग क्रमांक 18।

  • रामचंद्र बनकर स्कूल: हडपसर-मांजरी प्रभाग।

  • लहुजी सालवे स्कूल: येरवडा-वडगांव शेरी प्रभाग।

  • स्कूल क्रमांक 83 बी: हडपसर-मांजरी प्रभाग।

  • स्कूल क्रमांक 102 जी: धानोरी-नगर रोड-वाघोली प्रभाग।

  • स्कूल क्रमांक 203 बी: वडगांव बुद्रुक-सिंहगढ़ रोड प्रभाग।

  • नई शाला: कोंढवा-उंड्री प्रभाग।

मनपा शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

इन आठ विद्यालयों में CBSE पाठ्यक्रम शुरू होने से पुणे मनपा स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। करीब 17 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। इस पहल से सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने और विद्यार्थियों के लिए आगे की शैक्षणिक संभावनाएं बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट