पुणे मनपा के बड़े फैसले: साखर संकुल फ्लाईओवर को ₹76.80 करोड़, स्कूलों और आशा सेविकाओं को दिवाली बोनस मंजूर

Pune Flyover Project: पुणे मनपा स्थायी समिति ने साखर संकुल फ्लाईओवर के लिए ₹76.80 करोड़, स्कूलों में विद्युतीकरण हेतु ₹9.63 करोड़ और आशा सेविकाओं को ₹10,000 दिवाली बोनस की मंजूरी दी।
₹9.63 crore will be spent on the electrical systems in municipal corporation schools
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में साखर संकुल से पुराने मुंबई मार्ग तक ₹76.80 करोड़ का फ्लाईओवर बनेगा।

  • मनपा स्कूलों की बिजली व्यवस्था पर ₹9.63 करोड़ खर्च होंगे।

  • आशा सेविकाओं को ₹10 हजार दिवाली उपहार, स्कूल कर्मचारियों को बोनस।

  • मनपा की लाभार्थी प्रणाली को आधुनिक बनाने पर ₹69.56 लाख खर्च होंगे।

Pune Municipal Corporation: पुणे शहर में यातायात की समस्या कम करने के लिए साखर संकुल से पुराने पुणे-मुंबई मार्ग तक फ्लाईओवर अथवा ग्रेड सेपरेटर बनाया जाएगा। पुणे महानगरपालिका की स्थायी समिति ने इस परियोजना के लिए 76 करोड़ 80 लाख 33 हजार रुपये के खर्च को मंजूरी दे दी है।

इससे के. बी. जोशी पथ से पुराने पुणे-मुंबई मार्ग की ओर आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिलने और यातायात सुगम होने की उम्मीद है, यह जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले ने दी।

मनपा के परियोजना विभाग की ओर से इस निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। परियोजना के लिए शुरुआत में 73 करोड़ 51 लाख रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया था। नवंबर 2025 में तकनीकी जांच समिति ने इसे मंजूरी दी थी, इसके बाद 61 करोड़ 89 लाख रुपये के निर्माण कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं।

निविदाओं की जांच 11 के बाद संबंधित ठेकेदार का चयन किया गया है। निर्माण कार्य के अलावा करोड़ 64 लाख रुपये जीएसटी, 41 लाख 82 हजार रुपये रॉयल्टी और 6 लाख 60 हजार रुपये सामग्री परीक्षण शुल्क शामिल है।

स्कूलों की बिजली व्यवस्था पर 9.63 करोड़ होंगे खर्च

समिति ने खर्च को मंजूरी देने के साथ संबंधित कंपनी के साथ अनुबंध करने की अनुमति भी दे दी है। जिससे अब परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है। पुणे महानगरपालिका की विद्यावर्धिनी आदर्श शालाओं में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बिजली व्यवस्था का नवीनीकरण किया जाएगा।

पुणे शहर के पांचों परिमंडलों में स्थित इन स्कूलों पर कुल 9 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत स्कूलों में नई विद्युत वायरिंग, पंखे, स्विच और सुरक्षित विद्युत कनेक्शन लगाए जाएंगे।

कर्मचारियों को दिवाली बोनस

स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर प्रयोगशाला, छात्राओं के लिए पिक रूम्, पेयजल व्यवस्था और श्रव्य-दृश्य उपकरणों के संचालन के लिए आवश्यक विद्युत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य मनपा स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के अनुकूल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना है। मनपा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में एकमुश्त मानधन पर कार्यरत कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के प्रस्ताव को भी स्थायी समिति ने मंजूरी दी है।

₹9.63 crore will be spent on the electrical systems in municipal corporation schools
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 63.45 करोड़ का खाद्य पदार्थ जब्त; 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस निलंबित

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की आशा सेविकाओं को 10-10 हजार रुपये दिवाली उपहार के रूप में दिए जाएंगे। मनपा स्कूलों में मानधन पर कार्यरत कर्मचारी शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कामकाज और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, नियमित कर्मचारियों की तरह उन्हें दिवाली पर सानुग्रह अनुदान नहीं मिलता। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उन्हें बोनस देने का प्रस्ताव रखा गया था। स्थायी समिति की मंजूरी के बाद अब संबंधित कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

₹9.63 crore will be spent on the electrical systems in municipal corporation schools
पनवेल-वसई उपनगरीय रेल कॉरिडोर के लिए 12,710 करोड़ रूपय का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, 17 स्टेशनों का होगा निर्माण

लाभार्थी प्रणाली होगी आधुनिक

पुणे मनपा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अनुदान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा करने वाली लाभार्थी प्रबंधन प्रणाली को भी आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए अगले तीन वर्षों में जीएसटी सहित 69 लाख 56 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस प्रणाली का उपयोग कर्मचारी, छात्रावास, स्कूल और समाज विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में भेजने के लिए किया जाता है। मौजूदा सॉफ्टवेयर पुरानी तकनीक पर आधारित होने के कारण उसकी कार्यक्षमता सीमित हो गई है। इसलिए इसे नई तकनीक के अनुरूप विकसित करने का निर्णय लिया गया है।