मीरा-भाईंदर मनपा के 40 संविदा शिक्षक 6 महीने से वेतन के इंतजार में, दिवाली से पहले बढ़ी परेशानी

Mira Bhayandar Education News: मीरा भाईंदर मनपा के 36 स्कूलों में कार्यरत 40 संविदा शिक्षकों को पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला है। दीवाली से पहले वेतन न मिलने से शिक्षकों में आक्रोश गहराया।
40 contractual teachers at the Mira-Bhayandar Municipal Corporation have not received their salaries for 6 months
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मीरा-भाईंदर मनपा के 40 संविदा शिक्षकों को 6 महीने से वेतन नहीं।

  • 36 स्कूलों में करीब 10 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं।

  • कार्यकाल विस्तार की फाइल अटकने से वेतन रुका।

  • शिक्षा समिति सभापति ने जल्द बकाया वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।

Mira Bhayandar Municipal Corporation: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (मनपा) के स्कूलों में बच्चों का भविष्य संवारने वाले 40 संविदा शिक्षक खुद आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इन शिक्षकों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है।

इसके चलते उनके सामने घर का खर्च चलाने, मकान का किराया देने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने और कर्ज की किस्तें चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है। वेतन के लिए मनपा कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद राहत नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।

36 स्कूलों में पढ़ते हैं करीब 10 हजार विद्यार्थी

मीरा-भाईंदर मनपा के अंतर्गत कुल 36 स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में हिंदी, उर्दू, मराठी और गुजराती माध्यमों से करीब 10 हजार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले स्थायी शिक्षकों की कमी के कारण माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विभागों में एक वर्ष पहले 40 शिक्षकों की संविदा आधार पर नियुक्ति की गई थी।

40 contractual teachers at the Mira-Bhayandar Municipal Corporation have not received their salaries for 6 months
Navi Mumbai International Airport के लिए एनएमएमटी की डेडिकेटेड AC बस सेवा शुरू, 5 रूट, 14 बसें

अप्रैल में खत्म हुआ कार्यकाल, विस्तार की फाइल अटकी

इन संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की अवधि अप्रैल में समाप्त हो गई थी। नियमानुसार, कार्यकाल खत्म होने से पहले ही शिक्षा विभाग को उनके सेवा विस्तार से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करनी थी। हालांकि, कई महीने बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते शिक्षकों का वेतन भुगतान अटक गया है।

एक शिक्षक के मुताबिक, उन्हें लगातार छह महीने से वेतन नहीं मिला है। त्योहार के समय आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है। शिक्षकों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले उनका बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा।

40 contractual teachers at the Mira-Bhayandar Municipal Corporation have not received their salaries for 6 months
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 3 किलो गांजे के साथ दो भूटानी नागरिक गिरफ्तार

जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन

ठाणे मनपा की शिक्षा, कला, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडे ने बताया कि संविदा शिक्षकों का बकाया वेतन दिलाने के लिए उन्होंने विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर और मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर तथा उनसे चर्चा कर अनुरोध किया है।

पांडे के अनुसार, आयुक्त जल्द ही आदेश जारी कर शिक्षकों का बकाया वेतन दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। साथ ही शिक्षकों की शैक्षणिक अवधि भी बढ़ाई जाएगी। अब शिक्षकों को प्रशासन के फैसले का इंतजार है।