Pune PMC Illegal Hoardings (सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में अवैध होर्डिंग्स पर बड़ी कार्रवाई: PMC ने 2,600 से अधिक फ्लेक्स हटाए, सुरक्षा और सौंदर्य पर दिया जोर

Pune Illegal Hoardings News: पुणे महानगर पालिका ने मानसून से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2,600 से अधिक अवैध होर्डिंग्स हटाए। नियम उल्लंघन करने वालों पर अब भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।

रूपम सिंह

Pune Monsoon Safety News: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने शहर के सौंदर्गीकरण और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध होडिंग्स और फ्लेक्स बोर्ड के खिलाफ एक व्यापक विशेष अभियान चलाया है। मानसून की आहट से पहले शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 2,600 से अधिक अवैध विज्ञापनों को उखाड़ फेंका है।

मनपा के आकाश चिह्न विभाग द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और अवैध ढांचों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है।

अक्सर तेज हवाओं या बारिश के दौरान ये अवैध होर्डिंग्स गिरकर जान-माल के नुकसान का कारण बनते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई उन होर्डिंग्स पर केंद्रित थी, जिनके पास वैध अनुमति नहीं थी या जो सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर लगाए गए थे।

होगी कानूनी कार्रवाई

शहर के प्रमुख चौकों और फुटपाथों पर लगे इन बैनरों से न केवल पुणे शहर की सूरत बिगड़ रही थी, बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भटकने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। मनपा ने चेतावनी दी है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में उल्लंघन करने वालो पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अब उन अधिकृत ढांचों की मजबूती की भी जांच कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक