पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

Pune Nasarapur Minor Case: पीड़िता के पिता की चेतावनी, न्याय मिल जाएं तब ही घर आएं नेता

Pune Nasarapur Minor Case Update: पुणे के नसरापुर रेप कांड ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पीड़िता के पिता ने नेताओं की मुलाकातों पर नाराजगी जताते हुए न्याय मिलने तक घर न आने की अपील की है।

अपूर्वा नायक

Pune Nasarapur Minor Case Father Appeal: पुणे के नसरापुर में हुए बेहद दिल दहला देने वाले रेप कांड के बाद पूरे राज्य में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित बच्च्ची के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि रविवार सुबह से ही कई राजनीतिक नेता उनके घर पर सांत्वना देने पहुंचने लगे। हालांकि, इन मुलाकातों से परिवार का दर्द कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस बीच पीड़िता के पिता ने साफ शब्दों में नेताओं को संदेश दिया है कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलता और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यानी फांसी नहीं दी जाती, तब तक कोई भी राजनीतिक नेता उनके घर न आए।

पिता ने आरोप लगाया कि नेता सिर्फ सांत्वना देने के नाम पर आते हैं और फोटो खिंचवाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मुलाकातों का परिवार को कोई फायदा नहीं है।

आरोपी को 7 तक PCR

आरोपी को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे 7 मई तक हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट में रिमांड कॉपी में आरोपी के पुराने मामलों की जानकारी न होने पर न्यायालय ने पुलिस को फटकार लगाई और 15 मिनट में दस्तावेज सुधारने का निर्देश दिया।

जांच के लिए SIT गठित

मामले में जांच के लिए दो महिलाओं सहित छह पुलिस अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई है। जांच की प्रगति के आधार पर हम और अधिक अधिकारियों और कर्मियों को शामिल करेंगे। यह टीम मामले की गहन जांच करेगी।

मामले को भड़काने की कोशिश: CM फडणवीस

इधर, मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग भड़काने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से दो बार बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए केस फास्ट ट्रैक पर चलाया जाएगा। आरोपी को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला