Maharashtra By Election Result: बारामती से सुनेत्रा पवार तो राहुरी से अक्षय कर्डिले ने जीत दर्ज की

Maharashtra Assembly By Election Result Live: महाराष्ट्र केबारामती में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं राहुरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अक्षय कर्डिले ने विजयी हुए।
Maharashtra By-Election Results Live: Counting of votes for the Baramati and Rahuri by-elections will begin shortly.
बारामती और राहुरी उपचुनाव (सोर्स: एआई फोटो)

Baramati Rahuri Assembly By Election Result Live: बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बारामती में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं राहुरी में बीजेपी के अक्षय कार्डिले ने जीत का परचम लहराया है। बारामती उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ने 2 लाख 18 हजार 930 के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज की। वहीं राहुरी में भी बीजेपी के अक्षय कर्डिले ने शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे को 1 लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हराया है। दोनों विजयी उम्मीदवारों के लिए यह चुनाव भावुक था। बारामती में यह उपचुनाव सुनेत्रा पवार के पति और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन के बाद हुआ। वहीं राहुरी में अक्षय के पिता और बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा था।

सुनेत्रा पवार ने दर्ज की सबसे बड़ा जीत

बारामती उपचुनाव उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सबसे बड़ी जीत के अंतर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारामती उपचुनाव में मतगणना के 24वें दौर के अंत तक सुनेत्रा पवार ने 218,930 वोट हासिल कर लिए थे। सुनेत्रा पवार ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से सुनील कुमार शर्मा के नाम दर्ज पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 2022 के चुनावों में सुनील कुमार शर्मा को 214,835 वोट मिले थे। 24वें दौर की समाप्ति तक सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव में 218,930 वोट प्राप्त किए हैं।

Rahuri Assembly By Election Result Live: राहुरी से अक्षय कर्डिले की ऐतिहासिक जीत

अहिलानगर की राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के अक्षय कर्डिले ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। अक्षक कर्डिले ने शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे को भारी मतों से हराया है। बीजेपी प्रत्याशी अक्षय कर्डिले ने 1 लाख 11 हजार 826 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1 लाख 39 हजार 212 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रत्याशी गोंदिव मोकाटे को केवल 27 हजार 386 वाेट मिले।

Rahuri Assembly By Election Result Live: अक्षय कर्डिले की 1 लाख से ज्यादा मताें से जीत पक्की

राहुरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीजेपी के अक्षय कर्डिले ने 1 लाख 3 हजार 472 मतों की लीड ले ली है। 23 राउंड की मतगणना के बाद अक्षय को 85635 वोट मिले है। वहीं शरद पवार गुट के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें फिलहाल केवल 26342 वोट मिले हैं। 2 राउंड की मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Baramati By Election Result Live: सुनेत्रा पवार ने बनाई 95752 वाेटों की बढ़त

बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही हैं। 11 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 95752 वोट मिले, वे 95436 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें कोई भी प्रत्याशी टक्कर नहीं दे पा रहा हैं। दूसरे नंबर पर चल रहे प्रत्याशी और नोटा को 316-316 वोट मिले हैं।

Rahuri Assembly By Election Result Live: अक्षय कर्डिले ने बनाई निर्णायक बढ़त

राहुरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीजेपी के अक्षय कर्डिले ने 70096 मतों की लीड ले ली है। 17 राउंड की मतगणना के बाद अक्षय को 85635 वोट मिले है। वहीं शरद पवार गुट के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें फिलहाल केवल 15539 वोट मिले हैं।

Baramati By Election Result Live: सुनेत्रा पवार एकतरफा जीत की ओर अग्रसर

बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। 8 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 70642 वोट मिले, वे 70369 वोटों से आगे चल रही है। उन्हें कोई भी प्रत्याशी टक्कर नहीं दे पा रहा हैं। दूसरे नंबर पर चल रहे प्रत्याशी को मात्र 273 वोटों मिले है। बारामती में कुछ 24 राउंड में मतगणना होगी।

Rahuri Assembly By Election Result Live: अक्षय कर्डिले ने 58197 ली वोटों की लीड

राहुरी विधानसभा उपचुनाव की 14 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कर्डिले ने 58197 वोटों की बढ़त बना ली है। अब तक हुई गिनती में कर्डिले को कुल 70831 वोट मिले है। वहीं, शरद पवार गुट के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे 12634 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Baramati By Election Result Live: सुनेत्रा पवार 61,661 वोटों से आगे

बारामती विधानसभा उपचुनाव में 7 राउंड की मतगणना के बाद सुनेत्रा पवार को कुल 61,917 वोट मिले हैं। वह अभी 61,661 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। बारामती में कुछ 24 राउंड में मतगणना होगी।

Rahuri Assembly By Election Result Live: अक्षय कर्डिले की विशाल बढ़त, गोविंद मोकाटे पिछड़े

राहुरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 10 दौर पूरे होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कर्डिले ने निर्णायक बढ़त बना ली है। अब तक हुई गिनती में कर्डिले को कुल 49,956 वोट प्राप्त हुए हैं, जिसके चलते वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 41,487 मतों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं, शरद पवार गुट के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें फिलहाल केवल 8469 वोट मिले हैं।

Baramati By Election Result Live: पांचवें राउंड के बाद सुनेत्रा पवार 44,598 वोटों से आगे

बारामती उपचुनाव के ताजा रुझानों के अनुसार, मतगणना के शुरुआती पांच दौर पूरे होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। अब तक हुई गिनती में सुनेत्रा पवार को कुल 44,796 वोट प्राप्त हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 44,598 वोटों की विशाल बढ़त बना ली है। मतगणना के इन शुरुआती आंकड़ों ने मुकाबले को एकतरफा मोड़ पर ला खड़ा किया है, जिससे उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Rahuri Assembly By Election Result Live: अक्षय कर्डिले 25,486 वोटों से आगे

राहुरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के छठे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार अक्षय कर्डिले ने अपने प्रतिद्वंदियों पर जबरदस्त बढ़त बना ली है। अब तक हुई गिनती में अक्षय कर्डिले को कुल 29,903 वोट प्राप्त हुए हैं, जिसके चलते वे 25,486 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, शरद पवार गुट (महाविकास अघाड़ी) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है; वे मात्र 4,417 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

Baramati By Election Result Live: चार राउंड के बाद सुनेत्रा पवार ने 36,218 वोटों से बनाई बढ़त

बारामती उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सुनेत्रा पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। मतगणना के चार राउंड पूरे होने के बाद, सुनेत्रा पवार को कुल 36,377 वोट प्राप्त हुए हैं। वह 36,218 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रही हैं। शुरुआती चरणों में मिली यह निर्णायक बढ़त उनके समर्थकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। बारामती में कुल 24 राउंड में मतगणना होगी।

Baramati By Election Result Live: 3 राउंड की मतगणना के बाद सुनेत्रा पवार 26,667 वोटों से आगे

बारामती उपचुनाव की तीन राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सुनेत्रा पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मजबूत पकड़ बना ली है। अब तक हुई वोटों की गिनती में सुनेत्रा पवार को कुल 26,773 वोट प्राप्त हुए हैं और वह 26,667 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

Rahuri Assembly By Election Result: अक्षय कर्डिले 21,886 वोटों से आगे

राहुरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड की समाप्ति के बाद अक्षय कर्डिले ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर एक बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक हुई गिनती में अक्षय कर्डिले को कुल 25,408 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके सामने चुनावी मैदान में उतरे शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे को मात्र 3,522 वोट मिले हैं। इस अंतर के साथ कर्डिले 21,886 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। राहुरी में कुल 27 राउंड में मतगणना होगी।

Baramati By Election Result Live: सुनेत्रा पवार की शुरुआती बढ़त

बारामती में मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार, दो राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सुनेत्रा पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 16,473 वोटों की बढ़त बना ली है। अब तक उन्हें कुल 16,543 वोट प्राप्त हुए हैं। मतगणना के शुरुआती चरणों में मिली इस बड़ी लीड ने उनके खेमे में उत्साह भर दिया है, हालांकि अभी कई दौर की गिनती बाकी है जो अंतिम परिणामों की दिशा तय करेगी।

अक्षय कर्डिले 9637 वोटों से आगे

राहुरी विधानसभा सीट पर 2 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के अक्षय कर्डिले 9637 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकाे 11071 मत मिले। वहीं शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे 1434 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

बारामती से सुनेत्रा पवार 8834 वोटों से आगे

बारामती विधानसभा सीट पर मतगणना के पहले राउंड की गणना के बाद सुनेत्रा पवार को कुल 8868 वोट मिले। वे 8834 वोटों से आगे है। दूसरे नंबर पर नई राष्ट्रीय समाज पार्टी के आर. वाई. घुटुकाडे को 34 वोट मिले।

बारामती में सुनेत्रा पवार तो राहुरी में अक्षय कर्डिले आगे

बारामती और राहुरी विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बारामती में सुनेत्रा पवार 6500 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं राहुरी में बीजेपी प्रत्याशी अक्षय कर्डिले आगे चल रहे हैं तो शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे पीछे चल रहे हैं।

राहुरी में एक उम्मीदवार ने भाजपा के अक्षय कर्डिले को दिया समर्थन

राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में 7 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से एक उम्मीदवार ने BJP के अक्षय कर्डिले को अपना समर्थन दे दिया है, जिससे अब मुकाबले में असल में 6 उम्मीदवार ही रह गए हैं। दर्ज किए गए मतदान प्रतिशत ने कई लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। हालांकि एग्जिट पोल के अनुमानों से लगता है कि अक्षय कर्डिले जीत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन उम्मीद से कम मतदान होने के कारण कई लोगों को लगता है कि असल नतीजा कुछ और ही हो सकता है। मुकाबले में छह उम्मीदवार थे, फिर भी दर्ज किए गए मतदान प्रतिशत ने कई लोगों को चिंता के मारे बेचैन कर दिया है।

राहुरी में 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

अहिल्यानगर जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने राहुरी कॉलेज में स्थित मतगणना केंद्र का दौरा किया और उसका निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए, उन्होंने हिदायत दी कि मतगणना स्थल पर कोई भी अप्रिय घटना न हो। साथ ही आदेश दिया कि मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की जाए। राहुरी निर्वाचन क्षेत्र से 7 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

राहुरी में 27 राउंड में होगी मतगणना

राहुरी विधानसभा में मतों की गिनती और चुनाव परिणामों की घोषणा के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमित पुलिस कर्मियों, अतिरिक्त पुलिस बलों और अन्य कर्मचारियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। 374 मतदान केंद्रों में से मतों की गिनती की प्रक्रिया के लिए 20 मेजें निर्धारित की गई हैं। इनमें से दो मेजें विशेष रूप से सहायक कंप्यूटर कार्यों के लिए आरक्षित की गई हैं। चुनाव के दौरान डाले गए सभी मतों की गिनती के लिए कुल 27 राउंड निर्धारित किए गए हैं।

बारामती में रिकॉर्ड मतों से जीते थे अजित पवार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनेत्रा के लिए बारामती में जीत हासिल करना अहम नहीं है, बल्कि सहानुभूति वाले इस चुनाव में अहम उनकी जीत का अंतर है। सभी दलों और राज्य के नेताओं के साथ-साथ बारामती के मतदाताओं की निगाह इस पर है कि क्या सुनेत्रा इस चुनाव में अजित पवार के रिकॉर्ड को ब्रेक कर यह साबित करने में सफल होंगी कि बारामती आज भी अजित पवार की ही है।

बारामती में 58 प्रतिशत मतदान हुआ

बारामती सीट एनसीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजत पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। इस पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महायुति प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। चुनाव घोषणा के बाद महायुति खासकर भाजपा ने सुनेत्रा पवार को निर्विरोध निर्वाचित करने के लिए सभी दलों से अपील की थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। आखिरकार 23 अप्रैल को इस सीट पर मतदान हुआ और करीब 58 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया।

बारामती और राहुरी उपचुनाव की थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी विधानसभा में हुए उपचुनाव की आज मतगणना होगी। 23 अप्रैल को इन दोनों सीटों पर मतदान हुआ था। बारामती सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं राहुरी विधानसभा सीट शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद खाली हुई।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com