प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Municipal Election के सबसे बड़े प्रभाग में NOTA का असर, 14% मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों को नकारा

Maharashtra News: पुणे मनपा के प्रभाग क्रमांक 9 में मतदान के दौरान NOTA को रिकॉर्ड समर्थन मिला। करीब 14 प्रतिशत मतदाताओं ने उम्मीदवारों को नकारते हुए राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महानगरपालिका के कुल 41 प्रभागों में सबसे अधिक मतदाता संख्या वाले प्रभाग क्रमांक 9 (सुस-बाणेर-पाषाण) में 'नोटा' को मिले भारी समर्थन ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। इस प्रभाग में कुल 1 लाख 56 हजार 40 मतदाता हैं।

हाल ही में मनपा चुनाव में मतदान करने वाले 82 हजार 676 मतदाताओं में से 11 हजार 576 मतदाताओं ने 'नोटा' विकल्प चुना। यानी करीब 14 प्रतिशत मतदाताओं ने सीधे तौर पर सभी उम्मीदवारों को नकारते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बाणेर, बालेवाडी, पाषाण, सुस, म्हाळुंगे, सोमेश्वरवाडी और सुतारवाडी क्षेत्रों को शामिल करने वाले इस प्रभाग में बाणेर-बालेवाड़ी परिसर और हिंजवडी आईटी पार्क के निकट होने के कारण उच्च शिक्षित और आईटी क्षेत्र से जुड़े मतदाताओं की संख्या अधिक है।

राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ी

सत्ता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों की जोड़ तोड़, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को टिकट दिए जाने और राजनीतिक जिद के चलते मतदाताओं में तीव्र असतीष देखने को मिला। आंकड़ों के अनुसार, 'अ' गट में 5, 123, 'ब' गट में 1,324, 'क' गट में 3,045 और 'ड' गट में 2,084 मतदाताओं ने 'नोटा' को प्राथमिकता दी, क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने 'नागरिक घोषणा पत्र मतदान से पहले अपनी बात रखें नामक पहल चलाई थी। बाणेर-बालेवाडी नागरिक मंच और बाणेर-बालेवाड़ी-पाषाण रेसिडेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने प्रत्यक्ष रूप से नागरिकों से संवाद किया।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित