स्ट्रीट लाइट, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में 16,603 बिजली खंभों की दरकार: 8 हजार से अधिक पोल जर्जर, फंड की कमी से मनपा की योजना पर संशय

Pune Municipal Corporation: पुणे मनपा को शहर में 16,603 नए बिजली के पोल की जरूरत है, जिनमें 8,092 जर्जर पोल शामिल हैं। हालांकि, पर्याप्त निधि न होने से योजना के क्रियान्वयन पर संकट बना हुआ है।

रूपम सिंह

PMC Electric Pole Replacement Budget Update: पुणे शहर में जर्जर बिजली के खंभों को बदलने और सड़क चौड़ीकरण वाले क्षेत्रों के साथ-साथ सुनसान एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने के लिए पुणे मनपा को कुल 16,603 नए बिजली के पोल की जरूरत है।

हालांकि, इन खंभों को लगाने के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण पूरी योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

8 हजार से ज्यादा बिजली के पोल जर्जर

मनपा की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे शहर में 8,092 बिजली के पोल खराब या जर्जर स्थिति में हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग नए क्षेत्रों में 8,511 नए पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई है। इस तरह मनपा को कुल 16,603 नए बिजली के खंभों की जरूरत है।

वर्तमान में पुणे मनपा सीमा में करीब 1 लाख 83 हजार 68 बिजली के पोल और 2 लाख 10 हजार 98 स्ट्रीट लाइट फिटिंग्स कार्यरत हैं। जर्जर पोलों को बदलना सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2026-27 में 7,025 नए पोल लगाने की योजना

मनपा ने वर्ष 2026-27 के उपलब्ध बजट के आधार पर करीब 7,025 नए बिजली के पोल लगाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही शहर में 6,995 नई स्ट्रीट लाइट फिटिंग्स लगाने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, उपलब्ध बजट के मुकाबले जरूरत अधिक होने के कारण पूरी योजना को एक साथ लागू करना चुनौतीपूर्ण है।

LED लाइट के लिए ₹21.25 करोड़ उपलब्ध

पुणे शहर में बेहतर रोशनी के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए मनपा के पास 21.25 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। इस राशि से करीब 30 हजार एलईडी लाइट खरीदे जाने की योजना है। हालांकि, नए पोल लगाने के लिए पर्याप्त फंड नहीं होने से खरीदी गई लाइटों की स्थापना भी चुनौती बन सकती है।

क्षेत्रीय कार्यालयों से भी खर्च किया जाएगा

पुणे मनपा के विद्युत विभाग के अनुसार, करीब 16 हजार पोल लगाने की योजना तैयार की गई है। इसमें से कुछ पोल केंद्रीय निधि से लगाए जाएंगे, जबकि बाकी खंभों की स्थापना के लिए संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के फंड का उपयोग किया जाएगा।

विद्युत विभाग की प्रमुख मनीषा शेकटकर ने बताया कि शहर की जरूरत को देखते हुए करीब 16 हजार नए पोल लगाने की योजना है। शेष पोल क्षेत्रीय कार्यालयों के उपलब्ध फंड से लगाने का प्रयास किया जाएगा।

जर्जर खंभों को बदलने और नए क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने की योजना पूरी होने से शहर के अंधेरे एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराना मनपा के सामने प्रमुख चुनौती है।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप