कमला नेहरू अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे मनपा बजट 2026-27: स्वास्थ्य विभाग को 881 करोड़, अस्पतालों के आधुनिकीकरण पर जोर

PMC के 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य विभाग को विशेष प्राथमिकता दी गई है।अस्पतालों के आधुनिकीकरण, कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार और संक्रामक रोग नियंत्रण के लिए 881 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune Municipal Budget 2026: 2 शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुणे महानगर पालिका के वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य विभाग को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

मनपा आयुक्त द्वारा प्रस्तुत इस बजट में अस्पतालों के आधुनिकीकरण, कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार, संक्रामक रोग नियंत्रण हेतु अत्याधुनिक प्रणाली विकसित करने और निर्धन एवं जरूरतमंद मरीजों को सस्ती व सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग के लिए कुल 881 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह राशि 569 करोड़ रुपये थी। इस वर्ष बजट में 312 करोड़ रुपये की बड़ी वृद्धि की गई है।

मनपा अस्पतालों का होगा कायाकल्प

प्रशासन के अनुसार, शहर की निरंतर  बढ़ती जनसंख्या और चिकित्सा सेवाओं की मांग को देखते हुए यह अतिरिक्त आवंटन आवश्यक था। इससे मनपा के अस्पतालों और बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने में सहायता मिलेगी।

शहर के प्रमुख मनपा अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना बनाई गई है। कमला नेहरू अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा अतिदक्षता विभाग (आईसीयू) की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इन सुधारों से गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसी क्रम में, अन्नासाहेब मगर अस्पताल की नई इमारत के निर्माण और सेवाओं के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मनपा का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से सभी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि नागरिकों को निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

गरीबों के लिए चिकित्सा सहायता

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 'शहरी गरीब वैद्यकीय सहायता योजना' संचालित की जा रही है। इसके लिए बजट में 12 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जरूरतमंद मरीजों को विभिन्न बीमारियों के इलाज में वित्तीय सहायता दी जाएगी। मनपा के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा व्यय के लिए भी 13 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

बाणेर में नया कैंसर अस्पताल

कैंसर के उपचार के लिए बाणेर में एक नए अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव है, जहां 'लीनियर एक्सेलरेटर' तकनीक के माध्यम से रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष बात यह है कि यहां उपचार 'सीजीएवएस' दरों पर मिलेगा। स्वारगेट स्थित वसंतदादा पाटील प्रशिक्षण केंद्र में 'पीईटी-स्कैन सुविधा शुरू करने के लिए भवन उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए 8 करोड़ का प्रावधान है।

अत्याधुनिक प्रणाली से होगा रोग का निदान

शहर में संक्रामक रोगों की समय पर पहचान और प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष तंत्र विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार की 'पीएम-अभिम' योजना के तहत पुणे के कसबा पेठ स्थित जावले भवन में 'मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट' और अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। रोगों के फैलाव को समय रहते नियंत्रित किया जा सकेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न