प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

Hinjewadi Traffic Jam: म्हालुंगे-माण में जाम से हाहाकार, IT कर्मचारियों से लेकर एंबुलेंस तक परेशान

Pune Traffic Jam: पुणे के म्हालुंगे-माण में बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान रहिवासी संघ ने सीएम कार्यालय को पत्र भेजा है। उन्होंने सड़कें बनाने और ट्रैफिक वार्डन तैनात करने की मांग की है।

रूपम सिंह

Pune Municipal Corporation: हिंजवडी आईटी पार्क से सटे म्हालुंगे-माण इलाके में बढ़ते ट्रैफिक जाम ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। पुणे मनपा में शामिल होने के बावजूद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने की शिकायत स्थानीय नागरिक कर रहे हैं। संकरी सड़कें, पथदिवों की समस्या और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सुबह और शाम के समय लंबा जाम लग रहा है।

IT कर्मचारियों और विद्यार्थियों को परेशानी

ट्रैफिक जाम का असर आईटी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों पर पड़ रहा है। जाम के कारण रोजाना आने-जाने में अतिरिक्त समय लग रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़भाड़ का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है।

आंदोलन के बाद भी समाधान नहीं

पिछले महीने आईटी कर्मचारियों और नागरिकों ने सड़क पर उतरकर यातायात समस्या के खिलाफ आंदोलन किया था। उस समय मनपा की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, स्थानीय रहिवासी संघ का कहना है कि अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

इसके बाद म्हालुंगे टाउनशिप रहिवासी संघ ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर क्षेत्र की यातायात समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

24 और 36 मीटर सड़क का काम शुरू करने की मांग

संघ ने क्षेत्रीय आराखड़े में प्रस्तावित 24 मीटर सड़क अथवा म्हालुंगे-माण नगर नियोजन योजना के तहत प्रस्तावित 36 मीटर सड़क का काम तत्काल शुरू करने की मांग की है।

इसके अलावा सूस-म्हालुंगे-हिंजवडी सड़क का काम शुरू करने की मांग भी की गई है। संघ ने भूसंपादन, तकनीकी प्रक्रिया और परियोजना के लिए उपलब्ध निधि की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

जाम कम होने तक 10 ट्रैफिक वार्डन की मांग

स्थायी सड़कें तैयार होने तक पीक आवर्स में कम से कम 10 ट्रैफिक वार्डन तैनात करने की मांग की गई है। इसके साथ ही दीर्घकालीन ट्रैफिक प्लान तैयार करने, वैकल्पिक मार्ग विकसित करने, प्रमुख चौकों का बेहतर प्रबंधन और स्कूलों के आसपास यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग रखी गई है।

रहिवासी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के नागरिक दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी