ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो बनी पहली पसंद, गणेश चतुर्थी पर पुणे मेट्रो की राइडरशिप में उछाल

गणेशोत्सव 2026 के पहले दिन (14 सितंबर) पुणे मेट्रो में रिकॉर्ड 2.62 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। पिछले साल के मुकाबले यात्रियों की संख्या में 21.40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Pune Metro and the crowd control measures
पुणे मेट्रो में सफर करते श्रद्धालु और भीड़ नियंत्रण का दृश्य(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पुणे शहर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आम जनता और बप्पा के भक्तों ने सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो का सहारा लिया है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन (14 सितंबर 2026) पुणे मेट्रो में कुल 2,62,671 यात्रियों ने सफर किया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मेट्रो सवारियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है, जो दर्शाती है कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक परिवहन पर नागरिकों का विश्वास तेजी से बढ़ा है।

महात्मा फुले मंडई और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़

प्रसिद्ध गणपति मंडलों और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुँचने के लिए यात्रियों ने मुख्य रूप से महात्मा फुले मंडई और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशनों का उपयोग किया। महात्मा फुले मंडई स्टेशन पर दिनभर में 51,533 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जो पिछले साल के 42,334 के मुकाबले 21.73% अधिक है। वहीं, प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन 'डिस्ट्रिक्ट कोर्ट' पर 58,948 यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष (48,359) की तुलना में 21.89% अधिक है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देर रात तक चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

गणेश दर्शन, सजावट और शहर के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए रात के समय बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से मेट्रो प्रशासन ने उत्सव के दिनों में देर रात तक ट्रेन सेवाएं संचालित करने का फैसला किया है।

Pune Metro and the crowd control measures
लक्ष्मी रोड पर अनोखी सजावट, FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे के पोस्टरों से सजा वीर हनुमान मित्र मंडल का गणपति रथ

भीड़ नियंत्रण के लिए वैकल्पिक स्टेशनों का उपयोग करने की सलाह

व्यस्त स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए मेट्रो प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य गणपति मंडलों के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को कसबा पेठ, स्वारगेट, पीएमसी (PMC), डेक्कन जिमखाना और छत्रपति संभाजी महाराज उद्यान स्टेशनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं, भीड़भाड़ को देखते हुए 'महात्मा फुले मंडई स्टेशन' का उपयोग मुख्य रूप से वापसी की यात्रा के लिए करने का अनुरोध किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com