यौन उत्पीड़न (सौ. फाइल फोटो ) 
पुणे

दो दुष्कर्म की घटनाओं से थर्राया पुणे, चलती कार में महिला और येवलेवाड़ी में 9 साल की बच्ची बनीं शिकार

Pune Koregaon Park Assault: पुणे के कोरेगांव पार्क में महिला से चलती कार में दुष्कर्म और येवलेवाड़ी में 9 वर्षीय बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

अपूर्वा नायक

Pune Koregaon Park Assault Crime News: पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक महिला के साथ चलती कार में दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने महिला को कार में बैठाया और फिर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया।

नसरापूर रेप और हत्या मामले की पीड़ा अभी कम भी नहीं हुई थी कि इस घटना ने शहर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।यह घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।पीड़िता की आरोपी से कोरेगांव पार्क स्थित एक प्रसिद्ध होटल में आयोजित पार्टी महिला को घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी कार में बैठाया।

चलती कार में किया दुष्कर्म

इसके बाद चलती कार में ही उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।इस मामले में कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।विशेष रूप से इस मामले में पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

येवलेवाड़ी में 9 वर्षीय बच्ची से रेप

दूसरी ओर, पुणे के येवलेवाड़ी इलाके में भी एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक शर्मसार घटना सामने आई है।आरोपी का नाम धनराज बालाटी है।आरोपी पीड़ित बच्ची का परिजन है।

घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी