99% मालिक पर कार्रवाई क्यों नहीं? शीतल तेजवानी गिरफ्तारी पर बवाल, दानवे ने सरकार से पूछे 4 सवाल

Ambadas Danve News: पुणे EOW ने कोरेगांव पार्क जमीन फ्रॉड मामले में शीतल तेजवानी को 3 दिसंबर को गिरफ्तार किया। विपक्ष ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए हैं।
Pune Land Scam News
अंबादास दानवे, शीतल तेजवानी, पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Shital Tejwani Arrested In Pune Land Scam: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की कंपनी 'अमीडिया' द्वारा कोरेगांव पार्क (मुंढवा) में बेची गई 40 एकड़ जमीन से जुड़े फ्रॉड मामले में पुलिस ने शीतल तेजवानी को 3 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने 99% मालिकाना हक रखने वाले पार्थ पवार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सरकार पर निशाना साधा है।

पुणे पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कोरेगांव पार्क (मुंढवा) में 40 एकड़ जमीन बेचने के आरोपी शीतल तेजवानी को 3 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। तेजवानी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी जांच के दौरान तेजवानी के इस फ्रॉड केस में शामिल होने की बात सामने आने के बाद हुई है।

99% मालिक पर कार्रवाई क्यों नहीं?

पार्थ पवार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर विपक्षी पार्टियों ने गुस्सा जताया है। महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने इस मामले पर तीखी टिप्पणी की। अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को लिखा कि "इस मामले में, सेंटर में कंपनी का सिर्फ एक परसेंट मालिक आरोपी के पिंजरे में है, लेकिन 99 परसेंट मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"

अंबादास दानवे के तीखे सवाल

शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र  सरकार से कई सवालों के जवाब मांगे हैं।

  • यदि जमीन देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार है, तो ज़मीन लेने वाले व्यक्ति, और उस व्यक्ति के साथी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
  • पार्थ पवार मामले में जवाब देने के लिए कंपनी और कितने दिन 'एक्सटेंशन-एक्सटेंशन' खेलेगी?
  • क्या दिग्विजय पाटिल, जो अमीडिया कंपनी में सिर्फ 1 परसेंट शेयरहोल्डर हैं, वह 99 परसेंट शेयरहोल्डर पार्थ पवार की मंज़ूरी के बिना साइनिंग अथॉरिटी बन गए?
  • सरकार स्टाम्प ड्यूटी माफ करने वाले अधिकारियों के नाम कब अनाउंस करेगी?

पार्थ पवार की कंपनी से जुड़ा है मामला

यह मामला पार्थ पवार की 'अमीडिया' कंपनी से जुड़ा हुआ है। तेजवानी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने 'अमीडिया' कंपनी के पार्टनर दिग्विजय पाटिल को भी नोटिस जारी किया है और उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, इस बीच पार्थ पवार के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com