कोंढवा-एनआईबीएम को मिलेगी मेट्रो राहत, महा मेट्रो ने DPR पर काम तेज किया

Pune Metro Line 3 Extension: कोंढवा, एनआईबीएम और येवलेवाड़ी क्षेत्र को जल्द मेट्रो कनेक्टिविटी मिल सकती है। शिवाजीनगर से 20 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए महा मेट्रो ने सर्वे शुरू कर दिया है।
pune-metro-expansion-new-routes-approval-20km-extension
पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shivajinagar to Yevalewadi Metro Corridor: कोंढवा, एनआईबीएम और येवलेवाड़ी क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी की राहत मिल सकती है।

महा मेट्रो ने शिवाजीनगर से येवलेवाड़ी तक प्रस्तावित करीब 20 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए प्रारंभिक सर्वे और एलाइनमेंट मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया है।

यह विस्तार हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का हिस्सा होगा, जिसका निर्माण पीएमआरडीए द्वारा किया जा रहा है, जबकि नया विस्तार सीधे महा मेट्रो के माध्यम से विकसित किया जाएगा।

महा मेट्रो के निदेशक (कार्य) अतुल गाडगिल के अनुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए सलाहकार नियुक्त किए जा चुके हैं और मई-जून तक रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है। प्रस्तावित मार्ग शिवाजीनगर से कलेक्ट्रेट, कैंप और पुलगेट होते हुए कोंढवा और येवलेवाड़ी तक जाएगा।

एलिवेटेड कॉरिडोर का सर्वे

एनआईबीएम से उंड्री तक एक सहायक लाइन भी प्रस्तावित है, जहां स्टेशनों के बीच लगभग एक किलोमीटर की दूरी रखी जाएगी, प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्ष के अंत तक सभी स्थानीय स्वीकृतिया पूरी कर ली जाएं और अगले वर्ष केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए।

तेजी से बढ़ते शहरीकरण और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह परियोजना 2030-31 तक शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लंबे समय से इस कनेक्टिविटी की मांग उठाई थी, जिससे दक्षिण पुणे को शहर के मुख्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके। सरकार ने खडकवासला, हडपसर, स्वारगेट और खराड़ी को जोड़ने वाले कॉरिडोर को पहले ही मंजूरी दे दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com