वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में तेंदुए से भिड़ा कुत्ता, CCTV में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा; लोग बोले- डॉगेश भाई की जय

Dog vs Leopard पुणे के खेड़ तालुका इलाके में तेंदुए और कुत्ते की भिड़ंत का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ते की हिम्मत देख लोग हैरान हैं।

हितेश तिवारी

Dog vs Leopard Viral Video : पुणे जिले का खेड़ तालुका इलाका इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है यहां का एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो, जिसमें तेंदुए और एक कुत्ते के बीच आमना-सामना दिखाई देता है। यह घटना 15 दिसंबर की सुबह करीब 4:50 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ नजर आता है कि तेंदुआ दबे पांव एक कुत्ते की ओर बढ़ता है। उसकी चाल से लगता है कि वह शिकार करने के इरादे से आया था। अंधेरे और सन्नाटे के बीच यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता।

कुत्ते ने तेंदुए को खदेड़ा

लेकिन कहानी यहीं पलट जाती है। जैसे ही तेंदुआ कुत्ते के करीब पहुंचता है, कुत्ता डरने की बजाय हिम्मत दिखाता है और उस पर जोरदार तरीके से हावी हो जाता है। अचानक हुए इस जवाबी हमले से तेंदुआ घबरा जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में हालात बदल जाते हैं और तेंदुआ वहां से उल्टे पांव भागने पर मजबूर हो जाता है। कुत्ते की इस बहादुरी ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मुकाबलों में तेंदुआ ज्यादा खतरनाक माना जाता है।

लोगों ने कुत्ते की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में “डॉगेश भाई की जय” लिखा है, तो कुछ ने कहा कि यह वीडियो दिखाता है कि कुत्तों में भी कितनी हिम्मत और साहस होता है।

वहीं कुछ लोग इस घटना को इलाके में बढ़ती जंगली जानवरों की मौजूदगी से जोड़कर देख रहे हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यह वीडियो जरूर लोगों के मन में डर और हैरानी दोनों पैदा कर रहा है।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार