महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में FDA की बड़ी कार्रवाई, दो मिठाई दुकानों से 93 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस निलंबित

Maharashtra Campaign FDA: पुणे के वानवड़ी में एफडीए ने दो मिठाई दुकानों पर छापा मारकर 93 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट की। लाइसेंस भी निलंबित किए गए।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे के वानवड़ी में दो मिठाई दुकानों से 93 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त।

  • 50,860 रुपये की मिठाई मौके पर नष्ट, दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित।

  • मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए, रिपोर्ट के बाद गुणवत्ता स्पष्ट होगी।

Pune FDA Raid Wanowrie Sweet Shops: त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पुणे के वानवड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। 'सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत दो मिठाई निर्माता प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 93 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त की गई। इसकी कीमत 50,860 रुपये आंकी गई है। प्रशासन ने जब्त मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया और दोनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए।

वानवड़ी में दो प्रतिष्ठानों पर छापा

FDA पुणे परिमंडल-1 की टीम ने 10 नवंबर को जांभुलकर चौक, वानवड़ी गांव में यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई मेसर्स मां कराची स्वीट्स मार्ट में की गई। यहां से 18 किलो मोतीचूर के लड्डू और 5 किलो बर्फी सहित कुल 23 किलो मिठाई जब्त की गई। इसकी कीमत 15,800 रुपये बताई गई है।

इसके बाद मेसर्स श्री मोहन कराची स्वीट्स मार्ट पर छापा मारा गया। यहां से 41 किलो मोतीचूर की बूंदी और 29 किलो बर्फी जब्त की गई। कुल 70 किलो मिठाई की कीमत 35,060 रुपये आंकी गई।

जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

FDA अधिकारियों के अनुसार, दोनों प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मिठाई जल्दी खराब होने वाली खाद्य सामग्री है, इसलिए जब्त स्टॉक को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और उनमें किसी तरह की गड़बड़ी की पुष्टि हो सकेगी।

त्योहारी सीजन में कार्रवाई तेज

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी. एन. चव्हाण और पी. जे. जाधव की टीम ने की। अभियान सहायक आयुक्त एन. बी. खोसे के मार्गदर्शन और संयुक्त आयुक्त (खाद्य) एस. आर. करकले के निर्देश पर चलाया गया।

FDA ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हालांकि, दोनों दुकानों से जब्त मिठाइयों को संदिग्ध मानकर कार्रवाई की गई है, उनकी गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण