महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन में बदला मेन्यू, 54 व्यंजन शामिल; कांदे पोहे को नहीं मिली जगह

Maharashtra Assembly Canteen: महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन के नए मेन्यू में 54 व्यंजन शामिल। समोसे-बटाटे वड़े की छुट्टी, लेकिन कांदे पोहे न होने पर उठे सवाल।
54 types of dishes included in the canteens of the ministry and the legislative building
महाराष्ट्र मंत्रालय कैंटीनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मंत्रालय और विधानभवन की कैंटीन में 54 तरह के व्यंजन शामिल, गुजराती खाने को प्राथमिकता।

  • मेन्यू में ढोकला और दाबेली शामिल, लेकिन कांदे पोहे गायब।

  • समोसे-बटाटे वड़े की जगह पौष्टिक नाश्ते को बढ़ावा।

Maharashtra Mantralaya Canteen New Menu: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई स्थित मंत्रालय और विधानभवन की कैंटीन के मेन्यू में बदलाव किया है। अब यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को खाने के लिए 54 तरह के विकल्प मिलेंगे।

नई सूची में गुजराती, उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय व्यंजनों को शामिल किया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र के लोकप्रिय नाश्ते कांदे पोहे को जगह नहीं मिलने से मेन्यू को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मंत्रालय की कैंटीन में गुजराती व्यंजनों को जगह

नए मेन्यू में मूंग ढोकला, सफेद ढोकला और कच्छ दाबेली जैसे गुजराती व्यंजन शामिल किए गए हैं। इनके साथ पुणे मिसल, शेगांव कचोरी, सेवई उपमा और कोथिंबीर वड़ी जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। कुल 54 खाद्य पदार्थों की इस सूची में अलग-अलग क्षेत्रीय स्वाद को शामिल करने की कोशिश की गई है। हालांकि, महाराष्ट्र राज्य में लोकप्रिय कांदे पोहे का नाम इस सूची में नहीं है।

54 types of dishes included in the canteens of the ministry and the legislative building
चंद्रपुर में चारे की किल्लत दूर करने की तैयारी, 3.57 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य

समोसे और बटाटे वड़े की जगह पौष्टिक विकल्प

महाराष्ट्र सरकार ने कैंटीन में कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेन्यू में बदलाव किया है। इसके तहत ज्यादा तले हुए और मसालेदार खाद्य पदार्थों की जगह स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर विकल्प देने की पहल की गई है।

इससे पहले मंत्रिमंडल ने सरकारी बैठकों और कैबिनेट की बैठकों में बटाटे वड़े, भजी और समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ नहीं परोसने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा चाय-कॉफी के विकल्प के रूप में लेमन टी और ग्रीन टी उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया गया था।

54 types of dishes included in the canteens of the ministry and the legislative building
मुंबई में दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों पर पुलिस का एक्शन, 82 FIR दर्ज और 110 लोगों को नोटिस जारी

इडली और डोसा की कई वैरायटी भी मिलेंगी

दक्षिण भारतीय व्यंजनों में पालक इडली, वेज इडली, पौष्टिक इडली, मूंग इडली और साधारण इडली को शामिल किया गया है। इसके अलावा ओनियन उत्तपम, पेपर डोसा और मसाला डोसा भी मेन्यू का हिस्सा होंगे।

अन्य विकल्पों में बीट कबाब, वेज मंचाव सूप और हरा भरा कबाब जैसे व्यंजन शामिल हैं। इस बदलाव के जरिए कैंटीन में क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ पौष्टिक भोजन के विकल्प बढ़ाने की कोशिश की गई है। हालांकि, कांदे पोहे जैसे स्थानीय लोकप्रिय नाश्ते को शामिल नहीं किए जाने का मुद्दा भी नए मेन्यू के साथ चर्चा में है।