पुणे

पुणे में इलेक्ट्रिक बस बनी आग का गोला, चारों तरफ धुआं ही धुआं, देखें रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

Pune PMPML Bus Fire: पुणे के चाकण इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक चलती PMPML बस में भीषण आग लग गई। बस में सवार 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकाश मसने

Pune Chakan Electric Bus Fire Video: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चाकण इंडस्ट्रियल एस्टेट में मंगलवार को एक चलती PMPML (पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड) बस अचानक आग का गोला बन गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि समय रहते ड्राइवर और कंडक्टर ने धुआं देख लिया और यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया, जिससे किसी की जान नहीं गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस निगडी से महालुंगे MIDC मार्ग पर चल रही थी। यह एक इलेक्ट्रिक बस थी, जिसे विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाया जा रहा था। चाकण के महेंद्र कंपनी के पास अचानक बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। माना जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

ड्राइवर और कंडक्टर बने देवदूत

जैसे ही बस के अगले हिस्से से धुआं उठना शुरू हुआ, बस चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। कंडक्टर ने तुरंत सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट और मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने के निर्देश दिए। यात्रियों के उतरने के चंद मिनटों के भीतर ही पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर देरी होती, तो भारी जनहानि हो सकती थी।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना के कारण चाकण इंडस्ट्रियल एरिया में भारी ट्रैफिक जाम लग गया और कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारियों ने अब इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और PMPML की इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा ऑडिट की मांग भी उठने लगी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप