सुनेत्रा पवार, पुणे एक्सप्रेस सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

बीड-पुणे रेल सेवा को मिली मंजूरी, आज से शुरू होगी ट्रेन, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार करेंगी उद्घाटन

Pune Daily Train Service: पुणे-बीड-पुणे एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। 17 सितंबर को बीड से विशेष ट्रेन को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

रूपम सिंह

Pune Beed Pune Express Sunetra Pawar: बीड और पुणे के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने पुणे-बीड-पुणे एक्सप्रेस (11433/11434) की नियमित दैनिक सेवा को मंजूरी दे दी है।

इससे बीड, अहिल्यानगर और पुणे के बीच सफर करने वाले यात्रियों को रेल परिवहन का नया विकल्प मिलेगा।

17 सितंबर को बीड से चलेगी उद्घाटन ट्रेन

नई सेवा की शुरुआत के अवसर पर 17 सितंबर को बीड से उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 01401 रवाना होगी। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन विशेष ट्रेन बीड से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर शाम 7:45 बजे पुणे पहुंचेगी।

321 किलोमीटर का सफर

बीड से पुणे के बीच करीब 321 किलोमीटर की दूरी उद्घाटन विशेष ट्रेन लगभग 8 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन मार्ग में आने वाले कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

ट्रेन के मार्ग में अमलनेर, न्यू आष्टी, नारायणडोहो, अहिल्यानगर, श्रीगोंदा रोड, दौंड कॉर्ड लाइन और उरुली समेत प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इन ठहरावों से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इस रेल सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को राहत

दैनिक रेल सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों के लिए बीड और पुणे के बीच यात्रा आसान हो सकती है।

नियमित ट्रेन उपलब्ध होने से यात्रियों को सड़क परिवहन के अलावा रेल का विकल्प मिलेगा।

सड़क परिवहन पर निर्भरता घटने की उम्मीद

बीड और पुणे के बीच नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होने की संभावना है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

2025 में मिली थी पहली रेल कनेक्टिविटी

आजादी के बाद 2025 में बीड को पहली बार अहिल्यानगर से रेल कनेक्टिविटी मिली थी। अब इसी रेल संपर्क का विस्तार पुणे शहर तक किया जा रहा है। पुणे से सीधी रेल सेवा शुरू होने के बाद बीड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए राज्य के प्रमुख शहर से जुड़ाव और बेहतर होने की उम्मीद है।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू