BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

Tripura Police Arrested Smuggler: त्रिपुरा पुलिस ने बोक्सानगर के अशाबारी इलाके में बीएसएफ जवान पर हमले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। अब तक आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
tripura police arrested
त्रिपुरा पुलिस के गिरफ्त में आरोपीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BSF जवान पर हमले को लेकर त्रिपुरा पुलिस का एक्शन

  • पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है

  • जवान पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्सा हुआ था

Smuggler Arrested In BSF Attack Case: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बोक्सानगर में अशाबारी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। त्रिपुरा पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें खोजने की कोशिशें जारी हैं। यह हमला तब हुआ जब BSF के जवान भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध तस्करी गतिविधियों के खिलाफ एक अभियान चला रहे थे।

हमला और तोड़फोड़ की घटना हुई थी

2 नवंबर को भीड़ ने BSF जवानों पर हमला किया, उनके वाहन में तोड़फोड़ की और उनके हथियार छीनने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। हमलावरों ने घायल जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की और एक सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। यह घटना सुबह करीब 9 बजे अशाबारी बॉर्डर आउटपोस्ट के तहत आने वाली कंटीले तारों वाली सीमा के पास, गेट नंबर 174 और 175 के निकट हुई।

tripura police arrested
अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

जवान ने तस्कर का पीछा किया

कथित तस्कर इस इलाके से अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां तैनात 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया। बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने के दौरान तस्कर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। हालांकि, BSF के जवानों ने घटनास्थल से लगभग 400 मीटर दूर एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान हेफजुर रहमान के रूप में हुई है।

इसी बीच, रहीमपुर कांतामुरा BOP के BSF के तीन जवान एक गाड़ी से बोक्सानगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नाकेबंदी वाली जगह पर पहुंचे, संदिग्ध तस्करों के एक समूह ने उन पर अचानक और हिंसक हमला कर दिया।

tripura police arrested
त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

मारपीट के बाद हथियार छीनने की कोशिश

चश्मदीदों और वीडियो फुटेज के अनुसार, हमलावरों ने जवानों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जवानों को कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया गया और हमलावरों ने उनके सर्विस हथियार छीनने की भी कोशिश की। जिस सरकारी गाड़ी से जवान आए थे, उसमें भी भारी तोड़फोड़ की गई। हमलावरों में बांग्लादेश के कई नागरिक शामिल थे, जो अशाबारी इलाके में रहकर सीमा पार तस्करी की गतिविधियों में लिप्त थे।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं अब इस पर कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।