प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated) 
पुणे

Pune Traffic: कार्तिक वारी को लेकर पुणे में बड़े ट्रैफिक बदलाव, जानें कौन से रूट रहेंगे बंद

Pune Traffic Update: कार्तिक वारी के चलते आलंदी में भीड़ प्रबंधन हेतु पुणे ट्रैफिक में बड़े बदलाव। विश्रांतवाड़ी-आलंदी मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित, नगर रोड पर वैकल्पिक मार्ग लागू।

आकाश मसने

Traffic Changes In Pune On Kartik Vari: कार्तिक वारी उत्सव के दौरान आलंदी में वारकरी भक्तों की बड़ी संख्या में होने वाली आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पुणे ट्रैफिक पुलिस ने विश्रांतवाड़ी-आलंदी मार्ग और नगर रोड क्षेत्र में अस्थायी ट्रैफिक बदलाव लागू किए हैं। ये व्यवस्थाएं 21 नवंबर तक प्रभावी रहेंगी।

ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपायुक्त हिम्मत जाधव ने बताया कि हर साल कार्तिक वारी में लाखों वारकरी आलंदी पहुंचते हैं। भीड़ बढ़ने से स्थानीय मार्गों पर दबाव बढ़ जाता है, इसलिए येरवड़ा और वाघोली ट्रैफिक विभाग ने मिलकर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।

विश्रांतवाड़ी-आलंदी मार्ग बंद

विश्रांतवाड़ी से आलंदी जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। विश्रांतवाड़ी-बोपखेल फाटा मार्ग से भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ट्रक और कंटेनर चालकों को येरवड़ा और खड़की के जरिए होलकर पुल से पुराने मुंबई-पुणे रोड का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, नगर रोड पर तुलापुर फाटा से आलंदी-मरकल की ओर जाने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इन वाहनों को शिक्रापुर होते हुए चाकण मार्ग से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। इसके बाद चालक अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियंत्रण का उद्देश्य वारकरी और आम नागरिकों दोनों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों से दूरी बनाए रखें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

पुलिस ने यह भी बताया कि कार्तिक वारी के दौरान नियंत्रण कक्ष और ट्रैफिक पुलिस टीमें चौबीसों घंटे निगरानी में रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता दी जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें