पुणे बस रूट परिवर्तन सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में गणेशोत्सव के चलते PMPML बसों के रूट बदले, 25 सितंबर तक शाम 5 बजे बाद बदलाव,जानें नए मार्ग

Pune PMPML Bus Route Diversion: गणेशोत्सव के दौरान पुणे के मध्यवर्ती इलाकों में ट्रैफिक बंद रहने से पीएमपीएमएल ने 25 सितंबर तक शाम 5 बजे के बाद दर्जनों बस रूटों के रास्तों में बदलाव किया है।

रूपम सिंह

Pune Bus Routes Changed Ganesh Festival: पुणे में गणेशोत्सव के दौरान शहर के मध्यवर्ती इलाकों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) ने बस संचालन में बदलाव किया है।

यातायात पुलिस की ओर से 25 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए PMPML ने कई बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

शिवाजी और तिलक रोड बंद होने पर बदलेगा रूट

शिवाजी रोड और तिलक रोड पर यातायात बंद होने की स्थिति में रूट नंबर 2, 2A, 2B, 11, 11A, 11K, 13, 21, 30, 37, 38, 46, 216, 297, 298 और 354 की बसें वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगी।

ये बसें जंगली महाराज रोड, बालगंधर्व, डेक्कन और संभाजी पुल होते हुए स्वारगेट की दिशा में जाएंगी। तिलक रोड भी बंद रहने की स्थिति में बसों को शास्त्री रोड, दांडेकर पुल और मित्र मंडल चौक होते हुए लक्ष्मीनारायण चौक से उनके नियमित मार्ग पर जोड़ा जाएगा।

कुछ रूट पूरी तरह बंद

पुणे शहर में गणेशोत्सव के दौरान रूट नंबर 3 और 6 की बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं, रूट नंबर 55 की बसें नटराज स्टेशन से संचालित की जाएंगी।

रूट नंबर 58 और 59 की बसों का संचालन डेक्कन जिमखाना स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों को इन रूटों पर सफर करने से पहले संबंधित बस स्टॉप और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

लक्ष्मी रोड बंद होने पर इन बसों का रूट बदलेगा

पुणे स्टेशन की ओर से आने वाली रूट नंबर 81, 94, 108, 143, 144, 144A, 144K और 283 की बसें भी लक्ष्मी रोड बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी।

PMPML के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान शहर के मध्य भाग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने और विसर्जन जुलूसों के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। इसी को देखते हुए बसों के संचालन में यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि 25 सितंबर तक शाम 5 बजे के बाद यात्रा की योजना बनाते समय ट्रैफिक प्रतिबंध और बदले हुए बस मार्गों को ध्यान में रखें।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई