(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

Pune: सृष्टि चौक में अतिक्रमण से ट्रैफिक बेहाल, नागरिकों ने स्थायी कार्रवाई की मांग की

Pune Pimpri News: पिंपले गुरव के सृष्टि चौक पर ठेलों और फुटपाथ अतिक्रमण से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिकों ने स्थायी कार्रवाई और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: पिंपले गुरव क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त सृष्टि चौक इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, जिसने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। सड़क के ठीक बीचों-बीच खड़े ठेले वालों और फुटपाथ पर जमे विक्रेताओं के कारण चौक पर चौबीसों घंटे यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है।

जिससे स्थानीय नागरिक, दुकानदार और वाहन चालक त्रस्त हैं। व्यापारिक गतिविधियां, विभिन्न दुकानें, होटल, सीमित सड़क की चौड़ाई और अपर्याप्त पार्किंग जैसी समस्याओं से पहले ही यह चौराहा सघन यातायात का केंद्र बना हुआ है। इसी पर ठेलों का बढ़ता अवैध अतिक्रमण समस्या को दिन-ब-दिन और गंभीर बनाता जा रहा है।

पीक ऑवर में बेकाबू जाम

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ऑफिस, स्कूल के समय और शाम के पीक आवर्स में चौक में घोर जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों को बेहद कम जगह से निकलना पड़ता है, जिससे यातायात की गति धीमी होती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

पैदल चलने वालों (पादचारियों) की जान भी खतरे में है, क्योंकि अतिक्रमण के कारण उन्हें मजबूरन सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार ग्राहकों की भीड़ जमा होने से सड़क अचानक संकरी हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ गया है, और हल्के-फुल्के हादसे हो भी चुके हैं। चौक में मौजूद रिक्शा स्टैंड भी जाम को और बढ़ाता है।

स्थायी कार्रवाई की मांग समस्या को लेकर नागरिकों में नाराजगी है। बताया जाता है कि अतिक्रमण विभाग की कार्रवाई पहले हुई थी, लेकिन ठेले कुछ दिनों बाद फिर से खड़े हो जाते हैं। नागरिकों की मांग है कि कार्रवाई केवल अस्थायी न हो, बल्कि स्थायी समाधान किया जाए।

नियमित गश्त, अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई और व्यवसायियों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई है। स्थानीय नागरिक दीपक पाटिल का कहना है, 'फुटपाथ और सड़क अवरुद्ध होने के कारण हमें अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ता है। हम चाहते हैं कि ठेलों को उचित जगह दी जाए, न कि वे सड़क के बीचों-बीच व्यवसाय करें।

हम समय-समय पर 6 अतिक्रमण हटाने के संबंध में अतिक्रमण विभाग से पत्राचार करते हैं, अवैध निर्माणों को तत्काल हटाया जाएगा।

- सुदाम पाचौरकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, सांगवी विभाग

सृष्टि चौक परिसर में अतिक्रमण की जानकारी मिलते ही हमारी टीम को संबंधित स्थान की जांच के लिए भेजा जाता है। नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करके अतिक्रमण हटाया जाता है।

- डी। आटकोरे, बीट निरीक्षक, अतिक्रमण विभाग

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें