पार्थ पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

महानगरपालिका चुनाव से पहले बदले पवार परिवार के इस सदस्य के तेवर, ठाकरे गुट के घर पहुंचे भोजन पर!

महाराष्ट्र में जल्द ही महानगरपालिका चुनाव का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। हाल ही में पार्थ पवार ठाकरे गुट के एक नेता के घर पर खाना खाने पहुंचे थे।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। सत्ताधारी दल खुद के दम पर चुनाव लड़ेगा या गठबंधन के साथ यह फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रवादी और शिवसेना की ओर से भी खुद के दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

खास बात यह है कि प्रभाग रचना घोषित होने के बाद से ही गतिविधियां बढ़ गई हैं। पुणे में अजीत पवार प्रभाग रचना फाइनल होने से पहले राज्य स्तर पर समीकरण बनाने में जुटे हैं। इसी बीच पार्थ पवार का पिंपरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ठाकरे गुट के नेता के घर भोजन के लिए मौजूद हुए थे। पार्थ पवार सीधे ठाकरे गुट के शहराध्यक्ष के घर भोजन करने पहुंचे, जिससे शहर में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे पार्थ

महापालिका चुनाव को देखते हुए गणेशोत्सव के मौके पर पार्थ पवार शहर के विभिन्न मंडलों को भेट देकर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। इस दौरान शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के लोकसभा उम्मीदवार और शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे के निवास पर उन्होंने भोजन किया। आगामी चुनावों को देखते हुए पिंपरी का किला फिर से हासिल करने के लिए पार्थ पवार ने मोर्चा बांधना शुरू किया है और उसी का हिस्सा मानकर वाघेरे के घर भोजन कर उन्हें अपनी तरफ खींचने की चाल उन्होंने चली है।

पदाधिकारियों की खुद के दम पर चुनाव लड़ने की मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की खुद के दम पर चुनाव लड़ने की मांग है। उनका कहना है कि गठबंधन हुआ तो अपने अधिकार वाले प्रभागों में सहयोगी दलों को सीटें देनी पड़ेगी, इसलिए वे अजीत पवार से खुद के दम पर चुनाव लड़ने की ही जिद कर रहे हैं। लेकिन उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने सतर्क रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि महायुति के सहयोगी दलों से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय घोषित किया जाएगा।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत