अजित पवार (pic credit; social media) 
पुणे

‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ का आगाज: अजित दादा खुद सुनेंगे जनता की फरियाद, तुरंत होगा समाधान

Pune News: अजित पवार ने ‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ अभियान शुरू किया है, जहां नागरिक ऑनलाइन-ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उपमुख्यमंत्री खुद उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई करेंगे।

सोनाली चावरे

Ajit Pawar News: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणेकरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ नामक अनोखी पहल की घोषणा की है। इस अभियान के तहत नागरिकों की शिकायतें सीधे दर्ज की जाएंगी और उनका समाधान तत्काल सुनिश्चित किया जाएगा। यह योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से लागू होगी। शुरुआत 13 सितंबर से हडपसर में होगी और धीरे-धीरे पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

अभियान की खासियत यह है कि हर क्षेत्र में विशेष ब्रांडेड कियोस्क लगाए जाएंगे। यहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उन्हें एक पावती क्रमांक भी मिलेगा। इस नंबर की मदद से शिकायतों का फॉलोअप किया जाएगा ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। जब तक शिकायत का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उस पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

तकनीक-प्रेमी नागरिकों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस ने व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा उपलब्ध कराई है। लोग QR कोड स्कैन कर, मिस्ड कॉल देकर या सीधे चैट शुरू करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद नागरिकों को पीडीएफ में पूरी जानकारी मिलेगी। इसके बाद उन्हें एक संदेश मिलेगा जिसमें दस्तावेज़ लाकर जनसुनवाई स्थल पर उपस्थित होने की जानकारी होगी।

  • मौके पर शिकायत दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे।
  • हर शिकायतकर्ता को मिलेगा एक यूनिक ट्रैकिंग नंबर।
  • उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार खुद नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे और तुरंत समाधान के निर्देश देंगे।
  • शिकायतों का विभागवार वर्गीकरण कर तेजी से निपटारा किया जाएगा।
  • समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सख्त फॉलोअप सिस्टम रहेगा।

अजित पवार हर तीन दिन पर व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करेंगे कि किस शिकायत पर कार्रवाई हुई, कहां देरी हो रही है और किन अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभागों को वे तुरंत निर्णय लेने का निर्देश देंगे। इससे अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और शिकायत निवारण की रफ्तार बढ़ेगी।

‘राष्ट्रवादी जनसुनवाई’ केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं है, बल्कि यह नागरिकों और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास है। कियोस्क, डिजिटल टेक्नोलॉजी और उपमुख्यमंत्री का व्यक्तिगत हस्तक्षेप—इन सबके संगम से यह पहल जनता और जनप्रतिनिधियों के रिश्ते को और मजबूत करेगी।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल