बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ , रोहिणी खड़से, पूजा चव्हाण सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

MPSC छात्रों के प्रदर्शन पर सियासत, बीजेपी प्रवक्ता का युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप, वाघ-खड़से में छिड़ी जंग

Pune Students Protest: पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं चित्रा वाघ और रोहिणी खड़से में जुबानी जंग छिड़ गई।

रूपम सिंह

MPSC Student Protest Pune: महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने बुधवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थियों के साथ पुणे में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे पर अनुचित व्यवहार करने और शराब का सेवन करने के आरोप लगाए। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। बन ने यह भी आरोप लगाया कि एमपीएससी अभ्यर्थियों का यह विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है।

एमपीएससी के कामकाज में कथित अनियमितताओं, परीक्षाओं से जुड़े विवादों और अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में मोरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार शामिल हुए हैं।

बन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिवराज मोरे तीन और चार अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे तक धरना स्थल पर थे और बाद में कोरेगांव पार्क की ओर चले गए,

जहां उन्होंने युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के साथ शराब पी।₹ उस दरमियानी रात के घटनाक्रम के एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए बन ने दावा किया कि मोरे और युवा कांग्रेस के दो अन्य कार्यकर्ता बाद में शराब पीने गए और फिर सड़क पर एक महिला के साथ उनकी बहस हुई।

बन ने आरोप लगाया कि एमपीएससी विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों में से केवल 20 प्रतिशत ही वास्तविक छात्र थे, जबकि शेष 80 प्रतिशत कार्यकर्ता पवार से जुड़े राजनीतिक लोग थे।

रोहिणी खड़से व चित्रा वाघ आमने-सामने

पुणे शहर में चल रहे एमपीएससी छात्रों के आंदोलन को लेकर एनसीपी (एसपी) की नेता रोहिणी खड़से और बीजेपी के नेता चित्रा वाघ में ठन गई है।

जहां रोहिणी ने चित्रा की आलोचना करते हुए आंदोलन स्थल पर आकर विद्यार्थियों का दर्द समझने की चुनौती दी है तो वहीं चित्रा ने पलटवार किया है कि पहले अपने घर पर ध्यान दें। चित्रा ने कहा कि एमपीएससी छात्रों के सामने सस्ती वाहवाही पाने के लिए किसी अन्य महिला पर बात करने के बजाय, वह रेव पार्टी में नामित पति के मामलों पर जवाब दें।

जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। मुझ पर कीचड़ उछालने से पहले, अपना घर देखो। दरअसल हमें किसी की निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं है, लेकिन जब कोई राजनीतिक आलोचना के सभी स्तरों को पार कर जाता है,

तो उन्हें आईना दिखाना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हम किसी को छेड़ते नहीं और अगर किसी ने हमें छेड़ा, तो उसे छोड़ते भी नहीं। मुझ पर कीचड़ उछालने से पहले आपको तुरही बजाकर देख लेना चाहिए।

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार