एमपीएससी ग्रुप बी भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक: 758 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की अटकी जॉइनिंग, SIT जांच बनी वजह

MPSC Paper Leak Impact Group B Exam: एमपीएससी ग्रुप बी 2025 भर्ती में चयन के बावजूद अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। दस्तावेज सत्यापन रोके जाने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है।
MPSC-selected candidates in Pune demanding the commencement of document verification and the joining process.
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC)(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MPSC Selected Candidates Joining Wait Pune News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ग्रुप 'बी' 2023 भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया अचानक रोक दिए जाने से युवाओं में भारी नाराजगी और निराशा व्याप्त है। पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल के चलते संबंधित अवधि की भर्ती प्रक्रियाओं को स्थगित किए जाने की बात सामने आई है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि एसआईटी अपनी जांच स्वतंत्र रूप से जारी रखे, लेकिन दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए।

सत्यापन के बीच अचानक रुकी प्रक्रिया

एमपीएससी द्वारा आयोजित ग्रुप 'बी' 2023 भर्ती के माध्यम से राज्य कर निरीक्षक (STI) के 279, पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) के 392, राज्य आबकारी निरीक्षक (SRI) के 84 और सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के 3 पदों पर भर्ती की जानी थी। परीक्षा के बाद परिणाम और अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों के अनुसार, 23 और 24 अगस्त को पात्र अभ्यर्थियों को चयन पत्र भी सौंपे जा चुके थे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अचानक बीच में ही रोक दिया गया।

MPSC-selected candidates in Pune demanding the commencement of document verification and the joining process.
सदाशिव पेठ स्थित बिगबास्केट आउटलेट का लाइसेंस रद्द, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर FDA की कार्रवाई

औषधि निरीक्षक परीक्षा लीक का असर

दरअसल, औषधि निरीक्षक 2024 परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद सरकार ने उस समयावधि की परीक्षाओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। उम्मीदवारों के अनुसार, ग्रुप 'बी' 2023 परीक्षा भी जांच के दायरे में आने के कारण इसकी नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

चयनित उम्मीदवारों ने मांग की है कि जांच अधिकारियों को गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जिन निर्दोष अभ्यर्थियों का चयन अपनी मेहनत के बल पर हुआ है, उन्हें बेवजह मानसिक तनाव न दिया जाए और सत्यापन व नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com