पुणे मेट्रो  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

Pune Metro: गणेशोत्सव में 41 घंटे लगातार चलेगी मेट्रो, 17 से 24 सितंबर तक रात 2 बजे तक सेवा उपलब्ध

Pune Metro Service: पुणे में गणेशोत्सव के दौरान मेट्रो की सेवाएं बढ़ाई गई हैं। 17 से 24 सितंबर तक रात 2 बजे तक मेट्रो चलेगी, जबकि उत्सव के अंतिम दिन 41 घंटे लगातार सेवा मिलेगी।

रूपम सिंह

Pune Metro Ganeshotsav Service: गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुणे मेट्रो ने यात्रियों के लिए विशेष समय-सारणी घोषित की है। गणेशोत्सव के अंतिम दिन मेट्रो 41 घंटे लगातार सेवा देगी।

वहीं, 17 से 24 सितंबर तक मेट्रो रात 2 बजे तक संचालित होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मेट्रो की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाकर हर पांच मिनट की जाएगी।

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, 14 से 16 सितंबर तक दोनों लाइनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित सेवा रहेगी। 17 से 24 सितंबर तक मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक चलेगी। गणेशोत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 26 सितंबर रात 11 बजे तक लगातार 41 घंटे मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।

27 सितंबर से सेवा फिर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित समय के अनुसार संचालित होगी। गणेश दर्शन के लिए मध्य पुणे में आने वाले यात्रियों को स्टेशन चयन को लेकर भी मेट्रो प्रशासन ने सलाह दी है।

मंडई स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग गेट

14 से 26 सितंबर तक मंडई मेट्रो स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए एकदिशात्मक प्रवेश-निकास व्यवस्था लागू रहेगी। लोकमान्य तिलक की प्रतिमा की ओर स्थित गेट नंबर 3 से प्रवेश और छत्रपति शिवाजी महाराज रोड की ओर स्थित गेट नंबर 2 से निकास दिया जाएगा, मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से मंडई स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ से बचने और मुख्य रूप से वापसी यात्रा के लिए इस स्टेशन का उपयोग करने की अपील की है।

दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को नजदीकी अन्य स्टेशनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन पर इंटरचेंज से बचने और इसके बजाय कसबा पेठ, पीएमसी तथा छत्रपति संभाजी उद्यान स्टेशनों का उपयोग करने को कहा गया है।

मेट्रो प्रशासन को उम्मीद है कि अतिरिक्त समय और बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी से गणेशोत्सव के दौरान पुणे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

गणेश पूजा के दौरान मेट्रो की घोषित समय-सारणी

  • 14-16 सितंबर सुबह 6 से रात 11 बजे तक

  • 17-24 सितंबरः सुबह 6 से रात 2 बजे तक

  • 25-26 सितंबर: लगातार 41 घंटे सेवा

  • 27 सितंबर से सुबह 6 से रात 11 बजे तक नियमित सेवा

  • फ्रीक्वेंसी: हर 5 मिनट में मेट्रो

  • मंडई स्टेशन: गेट 3 से प्रवेश, गेट 2 से निकास

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति